सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के दस वर्षीय जश्न-ए-तक़मील का भव्य आयोजन, विशिष्ट हस्तियों को "हज़रत सादी दक्कनी बुरहानपुरी अवार्ड" से सम्मानित किया गया

 



बुरहानपुर : दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, बुरहानपुर के दस वर्षीय जश्न-ए-तक़मील के अवसर पर अब्दुर्रहमान हॉल, अंसार नगर में 21 जून शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की शैक्षणिक, साहित्यिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने भाग लिया।

         सोसायटी द्वारा आयोजित हिजामा कैंप, बुरहानपुर हेरिटेज वॉक, "कारवां-ए-अक़ीदत", निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक काज़ी हमीदुद्दीन ने की, जबकि संचालन ज़मीर अत्हर और इमरान अंसारी ने किया।

        इस अवसर पर डॉ. अब्दुल करीम सालार (जलगांव), फिरोज कमाल (जबलपुर), मुशीर अहमद अंसारी (मुंबई), प्रो. अब्दुल मजीद सिद्दीकी (मालेगाँव), एडवोकेट अब्दुल अज़ीम खान (मालेगाँव), डॉ. अय्यूबी मुआज़ अहमद (मालेगाँव) तथा रिज़वान रब्बानी को उनकी शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए "हज़रत सादी दक्कनी बुरहानपुरी अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण युवा साहित्यकार परवाना बुरहानपुरी के बाल साहित्य पर आधारित उपन्यास "पुरअसरार हवेली और चार कमसिन जासूस" का लोकार्पण रहा, जिसे बुरहानपुर का पहला उर्दू बाल उपन्यास बताया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से परवाना बुरहानपुरी का पुष्पहार, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

          प्रसिद्ध साहित्यकार ताहिर नक़्क़ाश, जमील असगर तथा एडवोकेट एहतिशाम आतिफ ने अपने संबोधन में दारुस्सुरूर सोसायटी की दस वर्षों की सेवाओं की सराहना की। अंत में सोसायटी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...