सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर, नेपानगर और शाहपुर में आयोजित जनकल्याण शिविरों में नागरिकों को एक ही मंच पर सरकारी योजनाओं का लाभ और त्वरित समाधान प्रदान किया गया

 


बुरहानपुर, नेपानगर और शाहपुर में आयोजित जनकल्याण शिविरों में नागरिकों को एक ही मंच पर सरकारी योजनाओं का लाभ और त्वरित समाधान प्रदान किया गया। इन शिविरों के माध्यम से सैकड़ों आवेदकों को विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित किया गया और नए आवेदन प्राप्त किए गए।

नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में किया जा रहा जनकल्याण शिविरों का आयोजन एवं प्राप्त किए जा रहे आवेदन मंगलवार को नगर निगम बुरहानपुर, नगर पालिका परिषद , नेपानगर तथा नगर परिषद ,शाहपुर में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए।


नगर पालिका परिषद नेपानगर द्वारा नवीन नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित शिविर में आधार कार्ड अद्यतन के 20, आयुष्मान कार्ड के 10, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 10, स्वास्थ्य परीक्षण के 35 तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 20 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार करीबन 95 नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इसी प्रकार नगर निगम बुरहानपुर में आयोजित दो शिविरों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 171 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें समग्र से संबंधित 10 आवेदन, सामाजिक न्याय पेंशन के 90 आवेदन, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल कार्ड के 21 आवेदन, बीपीएल पात्रता पर्ची एवं राशन कार्ड के 47 आवेदन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 आवेदन शामिल हैं। इसी कड़ी में महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने शिविर का औचक निरीक्षण किया एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।

वहीं, नगर परिषद शाहपुर द्वारा कोदरी चौराहा पर आयोजित जनकल्याण_शिविर में नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के करीबन 108 आवेदन लिये गये। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 5, कल्याणी पेंशन के 3, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 8, मातृत्व वंदना योजना के 2, आधार कार्ड संशोधन के 7, नामांतरण के 4, आधार पंजीयन के 3, आयुष्मान कार्ड के 32, जन्म प्रमाण-पत्र के 6, मृत्यु प्रमाण-पत्र के 2 तथा नवीन नल कनेक्शन के 9 आवेदन सहित अन्य आवेदन शामिल हैं। शिविर में आयुष विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसमें 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया गया।

विदित है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। शिविरों का उद्देश्य पात्र नागरिकों को एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

 ग्रामीण अंचलों में जनकल्याण शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचाने का अभियान जारी

इसी क्रम में जनपद पंचायत : खकनार की ग्राम पंचायत मांजरोद खुर्द, डोईफोड़िया, नावरा, सीवल एवं निमंदड़ में तथा जनपद पंचायत बुरहानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जसौंदी, जैनाबाद, तथा बंभाडा में शिविर आयोजित किए गए। ग्रामीण निकायों में शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के करीबन 767 आवेदन प्राप्त किये गये।

आप देख रहे है 👇






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...