सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गजानंद मंदिर के पास चुना भट्टा से एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

  

नेपानगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गजानंद मंदिर के पास चुना भट्टा से एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से शराब बेच रहा था और नेपानगर थाने की गुंडा लिस्ट में भी शामिल है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर मे दिनांक 28 /6/2026 रविवार को एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश अनुसार नेपानगर पुलिस द्वारा की गई यह प्रभावी कार्रवाई सराहनीय है। महुआ शराब  कि किमत करिब 6000 बताई जा रही है ।

 अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और थाने की 'गुंडा लिस्ट' में शामिल अपराधियों पर नकेल कसने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का वातावरण मजबूत होता है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शॉडो एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने थाना नेपानगर के उपनिरीक्षक सुनील दुबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चुना भट्टा गजानंद मंटिर के पास एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर कच्ची महुआ शराब बेचने की नीयत से बैठा है।

नेपानगर अवैध शराब जब्ती
नेपानगर पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
गिरफ्तार आरोपी: जितेंद्र पिता केसरिया गोरे (उम्र- 32 वर्ष, निवासी- ग्राम डवाली)। 
बरामदगी:  तलाशी के दौरान आरोपी की बाइक (MP 11 NC 2299) की टंकी पर रखी बोरी से 120 पन्नियों में भरी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के पास शराब बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
कार्रवाई: थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने  ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत केस दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी गई है। और आरोपी के शराब स्त्रोत की पूछताछ की जा रही है। 
अपराधिक रिकॉर्ड:  पुलिस शराब के स्त्रोत को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। टीआई ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी नेपानगर थाने की सूचीबद्ध गुंडा लिस्ट में भी शामिल है। सहायक उपनिरीक्षक सुनील दुबे और आरक्षक लालसिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर बोरी में शराब लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी जितेंद्र पिता केसरिया गोरे (32) निवासी ग्राम डवाली को पकड़ा ।पुलिस वर्तमान में यह जांच कर रही है कि आरोपी को यह शराब कहाँ से मिलती थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...