बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में आगामी भगोरिया उत्सव को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज, 21 फरवरी 2026 को नेपानगर थाने में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न हुई।
।। प्रदेश पत्रिका ।। नेपानगर। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा आगामी भगोरिया उत्सव के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही आयोजन के पहले की जाने वाली तैयारी को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन में आज दिनांक 21.02.2026 को नेपानगर थाना में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी भगोरिया उत्सव 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनांक 26.02.2026 को अंबाड़ा एवं सिवल तथा दिनांक 01.03.2026 को नेपा मिल ग्राउंड, नेपानगर में भगोरिया उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान निम्न व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया : बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सुविधा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों से निपटने एवं सुचारु यातायात संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई । उपस्थित जनसमुदाय एवं समिति सदस्यों से शांत...