बुरहानपुर के ग्राम बसाली में ‘‘जल अर्पण दिवस’’ उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित रहा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखण्ड बुरहानपुर के ग्राम बसाली में ‘‘जल अर्पण दिवस’’ उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य नलजल योजना के संचालन, संधारण एवं जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम की नलजल योजना के नियमित संचालन, संधारण तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के दायित्वों के बारे में बताया गया। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय पर जलकर जमा कर पंचायत का सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं नलजल योजना के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इसी कड़ी में ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जल संरक्षण विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा फूल-हार के साथ नल-जल का पूजन कर जल के महत्व का संदेश दिया गया। पीएचई कार्यपालन यंत्री सुश्री वर्षा शिवपुरे ने जानकारी देते हुए ब...