नेपानगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के 35वें स्थापना वर्षगांठ समारोह का सफल आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा। सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं भरत भाई परमार गुजरात से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह धरोहर पूर्ण रूप से भारतीय बौद्ध महासभा के अंतर्गत आती है और हमेशा भारतीय बौद्ध महासभा की धरोहर रहेगी।
35 वा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ समारोह संपन्न। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के संयुक्त तत्वाधान में, बाबा साहेब आंबेडकर जी प्रतिमा की वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न की गई नेपानगर। 35 वा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ समारोह संपन्न। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27 फरवरी 2026 को बाबा साहेब आंबेडकर जी प्रतिमा की वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न की गई। डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं भरत भाई परमार गुजरात से कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचशील ध्वज का धाजारोहण समाज के अध्यक्ष विनोद बाविस्कर ने किया वही नीले ध्वज का धाजारोहण प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने किया तथा पूजा वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक गरिमामय समारोह है, सन 1991 में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी जन्म शताब्दी पर प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले द्वारा सगरीय चौराहे पर छोटी प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसे कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज से 35 ...