सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

विधायक जन सुविधा केंद्र, खकनार में आज जन-संवाद और जन-समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए।

  आज विधायक जन सुविधा केंद्र, खकनार में हैहय कल्चुरी कलाल समाज नेपानगर के प्रतिनिधि मंडल, अगम महिला मंडल, नावरा (आधुनिक महिला किसान दिवस उत्सव हेतु आमंत्रण), एवं क्षेत्रीय अन्य ग्राम से पधारे ग्रामीणों से उनकी समस्या को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निराकरण किये जाने के निदेश दिए । ​एक जनप्रतिनिधि के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों की बात सुनना और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित करना सुशासन की एक बेहतरीन मिसाल है। आज के इस कार्यक्रम की मुख्य बातें काफी महत्वपूर्ण हैं: ​ प्रमुख मुलाकातें और चर्चा के विषय ​हैहय कल्चुरी कलाल समाज (नेपानगर): प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से समाज की विशिष्ट मांगों और सुझावों पर चर्चा। ​अगम महिला मंडल (नावरा): 'आधुनिक महिला किसान दिवस उत्सव' का आमंत्रण देना इस बात का प्रतीक है कि क्षेत्र की महिलाएं कृषि और नवाचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ​ग्रामीण संवाद: अन्य ग्रामों से आए नागरिकों की व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं का संज्ञान लेना। ​ त्वरित कार्यवाही ​सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निराकरण के निर्देश देना यह सुनिश्चित कर...

सोशल मीडिया मे आपत्तिजनक व धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही......

  सोशल मीडिया मे आपत्तिजनक व धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही खंडवा,उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा बताया गया कि जिला दण्डाधिकारी खंडवा द्वारा 163 बीएनएसएस के तहत सोशल मीडिया मे आपत्ति जनक पोस्ट वायरल करने वाले व धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है| ऐसा कृत्य करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस के तहत थानों मे अपराध पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण न्यायालय पेश किया जाएगा| जिले मे सम्प्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान हेतु  खंडवा पुलिस द्वारा गठित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है| पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की नकारात्मक प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग न करे तथा सकारात्मक प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग करे| इस हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की बैठक लेकर आपत्तिजनक...

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए।.....

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से करें। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय, वन मंडल अधिकारी श्री राकेश डामोर, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर सहित पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने यातायात, सड़क सुरक्षा, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही, सनसनीखेज अपराधों के संबंध में की गई कार्यवाही, सहकारिता विभाग से संबंधित गबन घोटालों के संबंध में की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की समीक्षा संबंधी बैठक अब प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार क...

शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने CMHelpline की समीक्षा बैठक ली। आयोजित बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गयी।

  ✅ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, लापरवाही मिलने होगी कार्यवाही- कलेक्टर श्री सिंह ✅ कलेक्टर श्री सिंह ने वन-टू-वन चर्चा कर अधिकारियों से शिकायतों की वास्तविक स्थिति की ली जानकारी शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने CMHelpline की समीक्षा बैठक ली। आयोजित बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। संतुष्टिपूर्वक एवं नियमानुसार शिकायतों का करें निराकरण बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष रूप से 100 दिवसों से लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कई प्रकरणों को बैठक में ही पोर्टल पर ओपन कर अधिकारियों से पॉइंट-टू-पॉइंट चर्चा की और शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता का विषय है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार एवं संतोषजनक समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतो...

बुरहानपुर के कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया

   कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। उपसंचालक कृषि विभाग श्री एम.एस. देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को ग्राम दर्यापुर में माइक्रोन्यूट्रिएंट उर्वरक विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं द्वारा स्टॉक पंजी में उर्वरकों के स्टॉक में कमी, कंपनी द्वारा प्रतिमाह विक्रय की जानकारी उपलब्ध नहीं कराना तथा स्टॉक बोर्ड का संधारण नहीं करना जैसी अनियमितताएँ पाई गईं। इसी कड़ी में दर्यापुर के श्रीजी एग्रो, श्री गणेश कृषि केन्द्र, गायत्री कृषि केन्द्र तथा सतपुड़ा कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सतपुड़ा कृषि केन्द्र द्वारा किसी भी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।  वहीं अन्य विक्रेताओं को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राम पाटिल, कृषि विस्तार अ...

खंडवा में आधी रात को बवाल, थाने के बाहर जुटी भीड़ और अचानक चलने लगे पत्थर! जानिए क्या है मामला

 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट रोड थाने पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारी हंगामा मच गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध जताते हुए थाने के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं, और कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।  जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन लोग थाने को घेरने पहुंच गए।  शाम 7.30 से रात 8 बजे के बीच सैकड़ों की संख्या में भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर हालात शांत करने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बढ़ता ही गया। कुछ लोग और पुलिसकर्मी बहस में उलझ गए, भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद दरअसल, मोघट थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर वायरल हुआ, जिसे लेकर लोगों की भावनाएं आहत हुईं. इसी सिलसिले में फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे. पुलिस ने मामले में सुनवाई करते हुए कायमी की और आगे की कार्रवाई श...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आयोजित इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में जल संसाधनों के संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाना है। बुरहानपुर जिले के संदर्भ में यह बैठक विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक जल प्रबंधन प्रणालियों के लिए जाना जाता है।

    बुरहानपुर जिले के संदर्भ में यह बैठक विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक जल प्रबंधन प्रणालियों के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को "जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम" के अंतर्गत जल सरंक्षण तथा रेन वाटर हार्वेसटिंग हेतु किए गए कार्यों एवं "आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों" के संबंध में समीक्षा वीसी आयोजित की गई।   इस दौरान वीसी में जिले के NIC कक्ष से कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, डीएफओ श्री विद्याभूषण सिंह, सीईओ श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण सम्मिलित हुए। बैठक के मुख्य आकर्षण ​जल गंगा संवर्धन अभियान: इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य पारंपरिक जल स्रोतों (जैसे कुएं, बावड़ी, नदियाँ और तालाब) का पुनरुद्धार करना और उन्हें अतिक्रमण मुक्त कर गहरा करना है। ​ रेन वाटर हार्वेस्टिंग : मुख्यमंत्री ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) प्रणालियों को अनिवार्य रूप से अपनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है। ​ जन भागीदारी: ' जल संचय' को केवल सरकारी कार्य न मानकर इ...