जल संचय जन भागीदारी 2.0" अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम संपन्न पंधाना ब्लॉक के ग्राम घाटीखास में ग्रामीणजनों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान खंडवा "जल संचय जनभागीदारी-2.0" अभियान के तहत गांव का पानी गांव में ही रोकने के उद्देश्य से पंधाना विकासखंड के ग्राम घाटीखास की पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच का निर्माण करने के लिए स्थानीय ग्रामीणजनों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में पन्धाना क्षेत्र की विधायक श्रीमती छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के अलावा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, सहायक कलेक्टर डॉक्टर श्री कृष्णा सुशीर, जनपद अध्यक्ष पंधाना श्रीमती सुमित्रा काले, जनपद अध्यक्ष छैगांवमाखन श्री महेंद्र सावनेर और पंधाना के एसडीएम श्री दिनेश सांवले सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पंधाना विधायक श्रीमती छाया मौरे ने कहा कि जल संग्रहण के क्षे...