प्रभारी मंत्री श्री सिलावट जी ने ली समीक्षा बैठक बारिश एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के दिए निर्देश आमजनों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिया निर्देशित
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट जी ने ली समीक्षा बैठक बारिश एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के दिए निर्देश आमजनों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिया निर्देशित जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभाग पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने निर्देशित किया कि प्रवेशोत्सव के तहत शालाओं में विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। छात्रावासों में भी विद्यार्थियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जिले में क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाह...