सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट जी ने ली समीक्षा बैठक बारिश एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के दिए निर्देश आमजनों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिया निर्देशित

 



प्रभारी मंत्री श्री सिलावट जी ने ली समीक्षा बैठक बारिश एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के दिए निर्देश आमजनों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिया निर्देशित

 जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभाग पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।

  बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने निर्देशित किया कि प्रवेशोत्सव के तहत शालाओं में विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। छात्रावासों में भी विद्यार्थियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जिले में क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के दौरान जलभराव वाले गड्ढों को चिन्हित कर तत्काल भरने एवं सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों में तेजी लाने की बात कही गयी।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मजबूत रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सतत् मॉनिटरिंग करते हुए समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजनों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, एसपी श्री आशुतोष बागरी, सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

 प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने सुनी आमजनों की समस्याएं

 सर्किट हाउस में ही जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब ना करें एवं शीघ्र निराकरण किया जाये।

    इस दौरान वन, विद्युत, जल संसाधन सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों एवं आवेदनों का समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...