सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ताप्ती सेवा समिति ने राजघाट पर अवैध मछली पकड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई एवं महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

 




 ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आज जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि को ताप्ती नदी के राजघाट पर अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में समिति ने बताया कि राजघाट बुरहानपुर का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, बुजुर्ग एवं बच्चे स्नान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से मछली पकड़ने का कार्य कर रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

समिति ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर तथ्य की ओर भी आकर्षित कराया कि स्नान के लिए आने वाली महिलाओं एवं युवतियों को कुछ असामाजिक तत्व अशोभनीय दृष्टि से देखते हैं, जिससे महिलाओं में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा है। समिति ने इसे महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय बताते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

ताप्ती सेवा समिति ने प्रशासन से मांग की कि राजघाट पर अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जाए, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त एवं आवश्यकतानुसार स्थायी पुलिस व्यवस्था की जाए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील समय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे एवं चेतावनी सूचना-पट्ट स्थापित किए जाएँ।

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर विषय पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष सरिता भगत, मोहन दलाल, अताउल्लाह खान, डॉ. यूसुफ खान, रियाज-उल-हक अंसारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...