सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर स्टेशन पर रेलवे के निर्माणधीन अंडरपास ब्रिज में दोनों तरफ रेंप बनाने और ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपा ...

 

नेपानगर रेलवे स्टेशन पर स्थगित ट्रेनों के स्टॉपेज की बहाली के लिए क्षेत्रवासी और विभिन्न संगठन लगातार मांग उठा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान बंद हुई कई यात्री ट्रेनों का ठहराव अब तक सामान्य नहीं हो पाया है, जिसे लेकर स्थानीय सांसद द्वारा भी रेल मंत्री को पत्र सौंपकर स्टॉपेज बहाल करने का आग्रह किया गया है।

 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के तहसील नेपानगर में कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रामीणों की ओर से शनिवार दोपहर रेल समस्याओं को लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज बहाल करने और अंडरपास में रैम्प बनवाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डीआरएम भुसावल डीआरएम अधीक्षक रामनारायण मीणा को ज्ञापन सौंपा गया  एक महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दा है। हावड़ा-कलकत्ता मेल और महानगरी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग नागरिकों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने कहा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नेपानगर में रेलवे अंडरपास बन रहा है, इसमें दोनों तरफ रैम्प का निर्माण किया जाए। इससे बुजुर्गों और दिव्यांग जन को आवागमन में सुविधा हो सकेगी। इसके साथ ही कोरोना काल के समय नेपानगर स्टेशन से बहुत सारी ट्रेनो का स्टॉपेज बंद हुआ था, उन्हें पुनः शुरू करने के साथ नेपानगर में पंजाब मेल, ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस, हावड़ा कलकत्ता मेल और महानगरी एक्सप्रेस का स्टॉपेज करने की मांग भी की गई है। 

हावड़ा कलकत्ता मेल और महानगरी एक्सप्रेस कोरोना काल से पहले तक नेपानगर में रुकती थी, लेकिन कोरोना के समय से इसे स्थगित कर दिया गया। जबकि यह दोनों ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर नियमित रूप से रुक रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है बुरहानपुर से खंडवा के बीच कई ऐसी यात्री ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनका मार्जिन समय 15 मिनट से आधा घंटा अतिरिक्त है। उनका केवल एक मिनट का स्टॉपेज भी नेपानगर स्टेशन पर मिले तो रेलवे की आय भी बढ़ेगी। बुरहानपुर से खंडवा के बीच नेपानगर है। यहां एशिया की पहली अखबारी कागज मिल है।

इसलिए यहां उन ट्रेनें का भी स्टॉपेज दिया जाना चाहिए, जिनका मार्जिन समय अधिक है।

यात्री ट्रेनों की आवश्यकता: रेलवे ने करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प तो हुआ है, लेकिन क्षेत्र में यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज की भारी मांग है लेकिन यात्री ट्रेनों की भी आवश्यकता अधिक है, इसलिए इनका स्टॉपेज शुरू किया जाए। 

प्रमुख उपस्थिति: ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, संजय तोरानी, पार्षद विनोद पाल, अंबादास सोनवने, कैलाश पटेल, राजेश पटेल, पंकज मलना, किशोर राजपूत, चंद्रकांत प्रजापति, विनोद पाटिल, संध्या राजन और अलका मतलाने सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आप देख रहे है 👇





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...