सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बुरहानपुर जिले में विकास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सिंधीबस्ती से लोनी (म.प्र.-महाराष्ट्र सीमा) तक बनने वाला यह 8.65 किलोमीटर का सीमेंट कांक्रीट मार्ग न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

  बुरहानपुर जिले की यातायात व्यवस्था को नई गति देने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना के अंतर्गत आज सिंधीबस्ती से लोनी स्थित मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा तक बनने वाले 8.65 किलोमीटर लंबे सीमेंट कांक्रीट मार्ग का स्थल निरीक्षण किया गया। ₹54.13 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, कृषि, शिक्षा और आम नागरिकों की सुगम आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परियोजना की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शहरवासियों को अनावश्यक यातायात बाधा से बचाने के लिए कार्यों का चरणबद्ध संचालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, मजबूत डायवर्जन प्लान, सुरक्षा बैरिकेडिंग और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज पाइप लाइन डालने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के समग्र विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। आप देख रहे है 👇

कलेक्टर ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

  बुरहानपुर 7 जुलाई, 2026/- मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया । कलेक्टर हर्ष सिंह ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवेदनवार चर्चा करते हुए सभी आवेदनों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम, सामाजिक न्याय, सहकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, सहित विभिन्न विभागों से संबंधित करीबन 56 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला, एसडीएम श्रीमति पल्लवी पुराणिक, एसडीएम सृजन श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे । आप देख रहे है 👇

नेपानगर के ग्राम नावरा में 3 माह से फरार डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नावरा पुलिस ने धार जिले से दबोचा

  नावरा चौकी पुलिस ने धार के कुक्षी से किया गिरफ्तार डकैती का मास्टरमाइंड 3 माह बाद धराया   , 04 अप्रैल की डकैती में फरार चल रहा रायचंद गिरफ्तार  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आशुतोष बागरी के निर्देशन में नेपानगर पुलिस ने चौकी नावरा क्षेत्र की डकैती के प्रकरण में फरार चल रहे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।  गौरतलब है कि 04 अप्रैल 26 को फरियादी रमेश सिंह ठाकुर निवासी नेपानगर के साथ ग्राम डाभियाखेड़ा के पास अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोककर सोने, चांदी के आभूषण, सामान की डकैती की थी। इस संबंध में चौकी नावरा थाना नेपानगर में केस दर्ज किया गया था।  ग्राम डाबियाखेड़ा के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी नावरा, थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 110/26 के तहत धारा 304(2), 309(4), 310(2) एवं 311 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार आरोपियों की तलाश ...

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के खानशाह वली वार्ड में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय रहवासियों ने ज्ञापन सौंपा।

  खंडवा। शहर के खानशाह वली वार्ड में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय रहवासियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष मालू राठौर, वार्ड पार्षद शब्बीर कादरी, पूर्व पार्षद असीम पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। खंडवा के खानशाह वली वार्ड में नाले पर बनी पुलिया के टूटने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के कारण स्कूली बच्चों व रहवासियों को भारी आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रमुख समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वार्ड में जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। इस दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष मालू राठौर ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर से सवाल करते हुए कहा कि "क्या मुस्लिम बच्चों को पढ़ने का अधिकार नहीं है खा नशाह वली वार्ड में नाले का रास्ता तोड़े जाने के मामले को लेकर निगम नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या का लंबे समय से समाधान नहीं हो रहा...

खंडवा जिले में हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ लाला पर पुलिस का शिकंजा, निकाला पैदल जुलूस,,हूटर लगी स्कॉर्पियो से लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, दो साथियों सहित गिरफ्तार

  मध्य प्रदेश खंडवा जिले में हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ लाला पर पुलिस का शिकंजा, निकाला पैदल जुलूस,,हूटर लगी स्कॉर्पियो से लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, दो साथियों सहित गिरफ्तार खंडवा जिले शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और मोघट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमन उर्फ लाला पिता नासिर निवासी खानशाहवली बापू नगर सहित उसके दो साथियों चेतन पिता शांतिलाल निवासी नारायण नगर और प्रखर पिता अनिल राठौर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अमन उर्फ लाला का खानशाहवली कॉलोनी और इमलीपुरा क्षेत्र में पैदल जुलूस भी निकाला। पुलिस के अनुसार अमन लाला के खिलाफ हाल ही में एक नया प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में अपराध दर्ज हैं। जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपी से सार्वजनिक रूप से "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" कहलवाया। आरोपी रास्तेभर यही नारा दोहराता रहा। इस दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुलिस कार्रवाई को देखते रहे। पुलिस का आरोप है कि अमन उर्फ लाला और उसके दोनों साथी...

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में भरे पानी से बच्चों का खेलना अत्यंत गंभीर और जानलेवा स्थिति है।

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में भरे पानी से बच्चों का खेलना अत्यंत गंभीर और जानलेवा स्थिति है।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के  नेपानगर मे वार्ड क्रमांक 11 में पानी की निकासी नहीं होने से गार्डन बना तालाब , बारिश के पानी से गार्डन मे नन्हे बच्चे तालाब समझकर खेलते ,मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन खेलने में बच्चे खतरे से अनजान है कि गार्डन में स्टेट लाइट जो लगाई है उसकी वायर जमीन में दबा कर रखी है ना उसे पाइप के अंदर डाला गया है ना नगर पालिका के इंजीनियर ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है कार्य की देखरेख के लिए नियुक्त इंजीनियर का दायित्व था कि वे तारों को सुरक्षित तरीके से डलवाएं। संपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय जवाबदेही नगर पालिका की ही होती है। ऐसी लापरवाही के लिए संबंधित ठेकेदार, प्रोजेक्ट कंसलटेंट (PDMC) और नगर पालिका परिषद नेपानगर संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे क्योंकि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना इन सभी की जिम्मेदारी है। गार्डन के निचले हिस्से में जलभराव और अधूरा पाइप डाले जाने की वजह से दीवार के कमजोर होने और टूटने का खतरा बिल्कुल जायज है। जब पानी दीवाल के ...

बुरहानपुर में बच्चे चहकते हुए जाएंगे स्कूल, मिल गई एजुकेशनल किट, शिक्षा की राह हुई आसान

  बुरहानपुर में असहाबे सूफ्फा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने 300 बच्चों को शैक्षिक किट बांटी, गरीब छात्रों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में असहाबे सूफ्फा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी लगातार जरूरतमंद बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है. नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ एजुकेशनल वेलफेयर ने रविवार को लगभग 300 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूल सामग्री वितरित की. बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल बॉक्स, टिफिन और पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना की. सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को मिली उड़ान कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर मार्केट के करीब आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हाजी अब्दुल बासित अपनी टीम के साथ मौजूद रहे. संस्था पिछले कई वर्षों से हर नए शैक्षणिक सत्र में जरूरतमंद परिवारों का सर्वे कर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान करती है. इसके बाद पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक ...