सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्ष 2022 से फरार 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई का विवरण ​ मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता: थाना शाहपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए इन सभी फरार आरोपियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया। ​ न्यायालयीन आदेश का पालन: माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटों का तामील कराते हुए पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर इन 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ​ अगली विधिक कार्रवाई: गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए ...

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार तहसील में राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

  नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार तहसील में राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के युवा कांग्रेस नेपानगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौड़ के नेतृत्व में खकनार तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भास्कर महाजन जी, स्नेहल चौधरी जी, राजेंद्र शुक्ला जी, आंचल पाटिल जी एवं गजानन पाठक जी प्रमोद पाटिल विकास राठौड़ मयूर पार्टी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। आप देख रहे है 👇

बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (थाना गणपति नाका क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में पुलिस को मिली अहम सफलता

बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (थाना गणपति नाका क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है बुरहानपुर: इच्छेश्वर हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (गणपति नाका थाना क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमलाल (पिता आसाराम मोर) ने पूछताछ में बताया कि 17 जुलाई को उसने जिले के इच्छेश्वर हनुमान मंदिर से पूजा में प्रयुक्त एक तांबे का घड़ा, 3 पीतल की घंटियाँ और दो मंजीरे चुराए थे। ​गणपति नाका थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गणपति नाका थाना पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले का सफल खुलासा करने में गणपति नाका थाना प्रभारी कमल पवार, एएसआई किशोर मोहनिया, संतोष चौहान और सूचना संकल्प के नितेश सपकाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  आप देख रहे है 👇

नेपानगर में नशामुक्ति के नशे से दूरी अभियान 2.0 तहत पुलिस की बाइक जागरूकता रैली हाट बाजार पहुंची , ग्रामीणों को दिलाई शपथ, 30 जुलाई तक चलेगा अभियान ।

  बुरहानपुर जिले में 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' के तहत नेपानगर पुलिस ने दिनांक 19 जुलाई 2026  रविवार दोपहर बाइक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नेपानगर में पुलिस का नशामुक्ति अभियान जारी: हाट बाजार में बांटे गए जागरूकता पर्चे  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में  नेपानगर पुलिस नशे के खिलाफ 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और क्विज स्पर्धाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  नेपानगर में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत आज स्थानीय हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों और युवाओं को जागरूक किया गया। बाजार में पुलिस ने ग्रामीणों को पर्चे बांटकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। ​नेपानगर थाने के एसआई श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और व्यक्तित्व को बर्बाद करता है, बल्कि उसके रिश्तों को भी बुरी तरह प्रभावित कर...

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 अंतर्गत अनुभाग बुरहानपुर जिले के थाना नेपानगर ग्राम अंधारवाडी में ग्राम एवं अन्य ग्रामों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलने, ताप्ती नदी के नदी के तट पर चुनरी यात्रा आयोजित की गई , एंव नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई

  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत नेपानगर (बुरहानपुर) के ग्राम अंधारवाडी में ताप्ती नदी के तट पर चुनरी यात्रा आयोजित की गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने ताप्ती नदी के किनारे नशा न करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर नशामुक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया।  इस सराहनीय पहल में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान, राजेश चौहान, नरहरि दीक्षित और संजय विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी को नशे से होने वाले हानियों से आसपास के लोगों को जागरूक कर दिया जागरूकता का संदेश।के पास  लोगो में नशा मुक्ति जानकारी दी गई और आमजनों को  नशे से दूरी है जरूरी जागरूकता का संदेश  पहुंचा कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई आमजन को जागरूक किया गया आप देख रहे है 👇

नेपानगर की विधायक मंजू राजेंद्र दादू जी ने खकनार विकासखंड के सीवल, अंबाडा और सिरपुर सेक्टर की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

  आज नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू  द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड खकनार के सीवल, अंबाडा एवं सिरपुर सेक्टर की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति का गहन अवलोकन किया। बैठक में विशेष रूप से VB-GRAMG योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, मुक्तिधाम एवं पहुँच मार्ग निर्माण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। क्षेत्रीय विकास के लिए इस प्रकार की समीक्षा बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। इससे न केवल चल रही योजनाओं की प्रगति का पता चलता है, बल्कि जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने का सीधा अवसर भी मिलता है। आप देख रहे है 👇

इंदौर इच्छापुर हाईवे के बैरियर फाटे के पास ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर पलटने से 6 लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती

  बुरहानपुर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऐपे ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को डायल 112 और एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा शाहपुर फाटे से पहले होटल मन के पास हुआ। सभी महिलाएं मैथा खारी गांव की रहने वाली हैं। वे नसबंदी कैंप में शामिल होने के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल जा रही थीं। पास से ट्रक के गुजरने से हुआ अनियंत्रित घायल महिला ने बताया कि ऑटो के पास से एक ट्रक निकला। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। डायल 112 की टीम ने तीन महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं एंबुलेंस 108 से प्रमिला नाथ को अस्पताल लाया गया। ऑटो में सवार कमला बाई ने बताया कि वाहन में छह से सात महिलाएं थीं। इनमें से चार महिलाएं घायल हुई हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। आप देख रहे है 👇