सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्ष 2022 से फरार 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

कार्रवाई का विवरण

मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता: थाना शाहपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए इन सभी फरार आरोपियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया।

न्यायालयीन आदेश का पालन: माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटों का तामील कराते हुए पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर इन 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अगली विधिक कार्रवाई: गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी

1.किशोर पिता चरणदास, उम्र 60 वर्ष, निवासी कानापुर को अपराध क्रमांक 697/2022

धारा 294, 323, 506 भादवि में गिरफ्तार किया गया।

2.गोरेलाल पिता रमेश वास्कले, उम्र 36 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

3.गणेश पिता गोरेलाल वास्कले, उम्र 23 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

4.अजय पिता धनसिंह सोलंकी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

5.मड़िया पिता मांगो भिलाला, उम्र 54 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

6.श्याम पिता मड़िया भिलाला, उम्र 32 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

उपरोक्त पांचों आरोपी अपराध क्रमांक 892/2022 में धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. के अंतर्गत स्थायी वारंटी थे।

वर्ष 2022 से फरार चल रहे कुल 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन कर लगातार तलाश की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया। फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में विशेष अभियान निरंतर जारी है।

गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान

थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा प्रधान आरक्षक सुशील इंगले , कुन्दन सिंह पवार , प्रवीण चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...