नेपानगर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाराणा प्रताप चौराहे पर एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया।
नेपानगर। शनिवार दिनांक 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर कांग्रेस कमेटी नेपानगर द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राहुल गांधी के संबोधन का प्रसारण दिखाया गया। राहुल गांधी जी के कार्यक्रम में मौजूद रहे नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल सहित प्रकाश सिंह भैस, जगमीत सिंह जॉली, राजू दमोह पाटिल, चंद्रकांत प्रजापति, कुणाल तोमर और प्रतीक सिंह भैस सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अन्य प्रतिनिधियों एंव नगर के समस्त नागरिक मौजूद रहे देश के विद्यार्थियों एवं युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर श्री राहुल गांधी जी के विचारों को सुना। आप देख रहे है 👇