सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1 अप्रैल से मप्र के सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह बदल जाएगा काम करने का तरीका, आदेश जारी

 प्रदेश पत्रिका:- नर्मदा पुरम के सरकारी ऑफिस में 1 अप्रैल से ई ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसकी तैयारी प्रशासन में शुरू कर दी है। जिले के अधिकारी और कर्मचारियों को एक टेस्टिंग आईडी दी जा रही है जिसके अंतर्गत सोमवार को प्रायोगिक तौर पर ही ऑफिस का कार्य शुरू किया जाएगा। अब अधिकारी की ऑफिस सॉफ्टवेयर पर काम करेंगे जिससे भविष्य में उन्हें काम करने में कोई और परेशानी ना हो।

यहां क्या ज्यादातर अधिकारियों की आईडी ई गवर्नेंस विभाग के द्वारा तैयार किया जा रहा है। सोमवार को विभाग प्रमुखो को आईडी दे दी जाएगी। टेस्टिंग आईडी पर अधिकारी दस्तावेज अपलोड करना, नोट शीट बनाना,डिजिटल लेटर और अन्य कार्य करेंगे। इस दौरान विशेषज्ञ कार्य में आने वाली समस्याओं का समाधान भी करेंगे और 31 मार्च से पहले सभी अधिकारियों को ट्रेनिंग दे दिया जाएगा।

अधिकारियों को मिलेगा डेमो ( pradesh patrika )
ई ऑफिस सॉफ्टवेयर को लागू करने से पहले जिला प्रशासन अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका डेमो देगा। इसमें विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी देंगे और इसके लिए एक ऑप्शन के बारे में बताया गया है। काम करने के दौरान अगर कोई गलती होगी तो उसे कैसे सुधारा जाए यह भी डेमो में बताया जाएगा। अधिकारियों को ही ऑफिस चलाने का प्रशिक्षण मिलेगा और मास्टर ट्रेनर अपने कार्यालय में ही ऑफिस का संचालन कराएंगे।

ई ऑफिस प्रणाली को लागू करने से जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। इसमें एसडीएम प्रशासकीय नियंत्रक, NIC के DEO नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ को सचिव बनाया गया है। इसमें 9 सदस्य रहेंगे जो मिलकर कार्य करेंगे।

आप देख रहे हैं 
                        प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...