15 लाख की दुकान खरीदी, 70 लाख निवेश किए पर कुछ नहीं बिका...महाकुंभ आए व्यापारी सुरेश की कहानी भावुक कर देगी
प्रयागराज महाकुंभ की सबसे पॉश मार्केट सुनसान पड़ी है. व्यापारियों का आरोप है कि ट्रैफिक डायवर्जन और प्रशासन की अव्यवस्था के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर वापस लौट गए, जबकि कुछ अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गए.
Mahakumbh News: एक तरफ महाकुंभ में लोगों का तांता लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास ये भीड़ नहीं पहुंच रही है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं महाकुंभ के पॉश मार्किट की. फिलहाल इस पॉश मार्केट में सन्नाटा छाया हुआ है. व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की अव्यवस्था और अनावश्यक ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उनका व्यापार ठप हो गया है. भारी नुकसान झेलने के बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर जा चुके हैं, जबकि कुछ यूपी Tak के कैमरे के सामने अपना दर्द बयां करते हुए भावुक हो गए.
आप देख रहे हैं:-
प्रदेश पत्रिका
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें