pub-4032623511138817 चक्रवात सक्रिय, अगले 2 दिन भारी बारिश-आंधी और तूफान का हाई अलर्ट सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चक्रवात सक्रिय, अगले 2 दिन भारी बारिश-आंधी और तूफान का हाई अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 2 दिन भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
फरवरी के महीने में ही देश के कई हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है. उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन के समय धूप में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी हुई है. इस बीच, पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के संकेत मिल रहे हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड फिर से बढ़ सकती है. आइए जानते हैं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार देशभर में मौसम का हाल.

तापमान में उतार-चढ़ाव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में 16 से 19 फरवरी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है.

पश्चिमी भारत में गर्मी, पूर्वी भारत में गिरा पारा

बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा, जबकि पंजाब और पूर्वी राजस्थान में यह सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. इसके अलावा, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा और केरल में भी तापमान सामान्य से अधिक है. वहीं, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है.

पूर्वोत्तर में चक्रवातीय हलचल

IMD के अनुसार, नागालैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से 15 से 21 फरवरी के बीच उत्तर-पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. 15, 16 और 19 फरवरी को गरज और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. असम और मेघालय में 19 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है. साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

E Paper
होम बिहार झारखण्ड ओरिजिनल एजुकेशन बिजनेस मनोरंजन टेक लाइफ स्टाइल राशिफल धर्म खेल विश्व वीडियो
HomeNational
Rain Alert: चक्रवात सक्रिय, अगले 2 दिन भारी बारिश-आंधी और तूफान का हाई अलर्ट
Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 2 दिन भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

Bookmark 
Aman Kumar Pandey
By
Aman Kumar Pandey
February 16, 2025 5:05 AM
weather today heavy rain alert
weather today heavy rain alert
Rain Alert: फरवरी के महीने में ही देश के कई हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है. उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन के समय धूप में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी हुई है. इस बीच, पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के संकेत मिल रहे हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड फिर से बढ़ सकती है. आइए जानते हैं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार देशभर में मौसम का हाल.

तापमान में उतार-चढ़ाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में 16 से 19 फरवरी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है.

दैनिक मौसम परिचर्चा (15.02.2025)

YouTube : https://t.co/gbxu2DBfe0
Facebook : https://t.co/4MRH3GPhGk#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #weathernews #rainfallupdate #fog #mausam@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/KTK1BDGu6m

— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 15, 2025
पश्चिमी भारत में गर्मी, पूर्वी भारत में गिरा पारा
बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा, जबकि पंजाब और पूर्वी राजस्थान में यह सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. इसके अलावा, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा और केरल में भी तापमान सामान्य से अधिक है. वहीं, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है.

इसे भी पढ़ें: नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौत, 10 घायल, देखें वीडियो

पूर्वोत्तर में चक्रवातीय हलचल
IMD के अनुसार, नागालैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से 15 से 21 फरवरी के बीच उत्तर-पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. 15, 16 और 19 फरवरी को गरज और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. असम और मेघालय में 19 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है. साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर

समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, दक्षिण पंजाब और पाकिस्तान के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. इस कारण हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब और हरियाणा में 15 फरवरी को भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 17 से 21 फरवरी के बीच बर्फबारी और बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है. राजस्थान में 17 से 19 फरवरी और पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को बारिश हो सकती है.

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

घने कोहरे की चेतावनी

IMD ने कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. ओडिशा के कई इलाकों में 16 फरवरी तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 17 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम था. उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी-पश्चिमी भारत के अन्य हिस्सों में यह 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दिन में मौसम साफ हो गया. पश्चिमी दिशा से 20-22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. 16 से 18 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है.
देश के विभिन्न हिस्सों में फरवरी के मध्य में ही गर्मी और ठंड के मिश्रित प्रभाव देखने को मिल रहे हैं. जहां उत्तर और पश्चिम भारत में तापमान बढ़ रहा है, वहीं पूर्व और दक्षिण भारत में कुछ इलाकों में हल्की ठंड बनी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय गतिविधियों के कारण उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, जिससे ठंड और गर्मी का मिश्रित प्रभाव बना रहेगा.




आप देख रहे हैं 
                       प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...