सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 2100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 26 मार्च से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा पात्रता

 अनारक्षित वर्ग और एमपी के बाहर के अभ्यर्थियों 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है।

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपीपीएससी ने सहायक प्राध्यापक के 2117 पदों निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मार्च 2025 तक दोपहर 12 बजे तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।


आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in या www.mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। यह भर्ती उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 27 वषियों के टीचिंग पदों के लिए हैं। इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से विस्तार से देख सकते हैं।


MPPSC Recruitment 2025

कुल पद : 2117

पदों का विवरण

  • कंप्यूटर एप्लिकेशन 07
  • बॉटनी 190
  • केमिस्ट्री 199
  • मैथिमेटिक्स (Mathematics) 177
  • फिजिक्स 186
  • ज्यूलॉजी 187
  • हिन्दी 113
  • पॉलिटिकल साइंस 124
  • इकोनॉमिक्स 130
  • इंग्लिश 96
  • हिस्ट्री 97
  • कॉमर्स 111
  • कंप्यूटर साइंस 87
  • सोशियोलॉजी 92
  • जियोग्राफी 96
  • उर्दू 03
  • स्टेटिस्टिक्स 08
  • जियोलॉजी 15
  • संस्कृत प्राचार्य 02
  • म्यूजिक 02
  • संस्कृत लिट्रेचर 03
  • संस्कृत व्याकरण 01
  • योग विज्ञान 01
  • मराठी 01
  • संस्कृत ज्योतिष 01
  • वेदा 01
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर 187
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र एमपी के निवासियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। गैर निवासियों के लिए अधिकतम आयुसीमा 33 वर्ष तय की गई है।

योग्यता: उम्मीदवारों का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों का NET/SLET/SET उत्तीर्ण हो या पीएचडी की डिग्री उनके पास होनी चाहिए। पदानुसार विस्तृत योग्यता अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: आवेदन के दौरान अनारक्षित वर्ग और एमपी के बाहर के अभ्यर्थियों 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी : असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों एकेडमिक पे लेवल-10 के मुताबिक 57,700 रुपये प्रति माह वेतन वेतन दिया जाएगा।

आप देख रहे हैं 
                         प्रदेश पत्रिका 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...