सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी के इस जिले के कलेक्टर-एसपी को नोटिस, 28 फरवरी को बुलाया दिल्ली

 प्रदेश पत्रिका :- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर-एसपी को नोटिस भेजा, 28 फरवरी को दिल्ली दफ्तर में दोपहर दो बजे उपस्थित हों….।


Pradesh Patrika :- मध्यप्रदेश के रीवा जिले के कलेक्टर और एसपी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर दिल्ली में उपस्थित होने के लिए कहा है। नोटिस के जरिए दोनों अफसरों को 28 फरवरी को दिल्ली में मानवाधिकार आयोग के दफ्तर में दोपहर 2 बजे उपस्थित होकर जवाब व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पूरा मामला रीवा शहर के एक किड्स स्कूल में 5 साल के बच्चे के साथ हुई कथित प्रताड़ना से जुड़ा हुआ है।

ये है मामला..

भाजपा नेता गौरव तिवारी ने शहर के बोदाबाग मोहल्ले में संचालित ज्योति किड्स गार्डन स्कूल में नर्सरी के एक 5 साल के मासूम छात्र को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत मानव अधिकार आयोग में दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बच्चे ने क्लास में पोट्टी कर दी थी जिसके कारण टीचर और आया ने उसे डांटा और फिर घसीटते हुए बाथरूम में ले गईं। जहां बच्चे से ही पेंट की सफाई कराई और उसे गीले कपड़ों और जूतों में ही घंटों ठंड के बीच खड़ा रखा गया था। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी घटना कैद हुई थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट कर दिया।

28 फरवरी को दिल्ली ऑफिस में उपस्थित हों..

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में पहले कलेक्टर और एसपी से नोटिस के जरिए जवाब मांगा गया था। दो बार समय दिए जाने के बाद भी 17 फरवरी तक जवाब न देने के बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और एसपी के खिलाफ सम्मन जारी कर आदेश दिया है कि 28 फरवरी को दोनों अधिकारी नई दिल्ली में आयोग के समक्ष प्रस्तुत हों। साथ ही स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्रवाई हुई है और आयोग को जवाब तय समय तक क्यों नहीं दिया गया, उस पर अपना स्पष्टीकरण दें।


आप देख रहे हैं :- 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...