सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा तोहफा, 8 प्रतिशत तक बढ़ेगी सैलरी! जानें कब जारी होगा इंक्रीमेंट लेटर?

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सलिल पारेख ने कहा कि उच्च प्रदर्शन करने वालों को अधिक वेतन वृद्धि मिलेगी, जबकि अधिकांश कर्मचारियों को चौथी तिमाही में इसका लाभ मिलेगा।

Infosys Employees Bonus 2025: भारत में आईटी कारोबार के क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। खबर है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को फरवरी अंत तक वेतन वृद्धि पत्र जारी करेगी। इस बार औसत वेतन वृद्धि 5% से 8% के बीच हो सकती है। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

इससे पहले नवंबर में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर में समाप्त होने वाली दूसरी तिमाही के लिए अपने योग्य कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बोनस देने का ऐलान किया था।नवंबर की सैलरी के साथ इंफोस‍िस की तरफ से 80 से 90% तक परफारमेंस बोनस देने का फैसला किया था।परफारमेंस बोनस के एल‍िजि‍बल कर्मचार‍ियों को इसके लिए एक ईमेल भी भेजा गया था।
वेतन संशोधन का दूसरा चरण अप्रैल 2025 से

गौरतलब है कि वर्तमान में देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस में करी‍ब 3.23 लाख कर्मचारी कार्यरत है। कंपनी की ओर से पिछले महीने 16 जनवरी को घोषणा की गई थी कि वह जनवरी 2025 से भारत में अपने कर्मचारियों के लिए 6-8% वार्षिक वेतन वृद्धि लागू करेगा।यह उसकी नियोजित वेतन संशोधन का पहला चरण है, जिसका दूसरा चरण अप्रैल 2025 में लागू होगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा ज्यादा फायदा

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सलिल पारेख ने कहा कि उच्च प्रदर्शन करने वालों को अधिक वेतन वृद्धि मिलेगी, जबकि अधिकांश कर्मचारियों को चौथी तिमाही में इसका लाभ मिलेगा।IT कंपनियां वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, क्लाइंट बजट में देरी और कमजोर विवेकाधीन खर्च के कारण वेतन वृद्धि में देरी कर रही थीं।इंफोस‍िस ने दूसरी तिमाही में 2.2 प्रतिशत का मामूली प्रॉफ‍िट दर्ज क‍िया है।कंपनी का कुल मुनाफा 6,506 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार की उम्मीदों से कम रहा।

आप देख रहे हैं:- 

प्रदेश पत्रिका 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...