सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने खाेया आपा, सीआई को पीटा, वॉकी-टॉकी से सिर पर वार

Jhunsi Railway Station. महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के दबाव ने प्रशासनिक अधिकारियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया है. आलम यह है कि झूसी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं को संभालने में जुटे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर और वाणिज्य के अधिकारी आपस में भिड़ गए. घटना प्रयागराज के झूंसी स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर की है. यह टकराव आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह और मेला इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे कॉमशियल इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव के बीच तानातानी के बाद शुरू हुआ था.

अचानक से मची अफरातफरी के बीच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था संभालने में जुटे रेलवे के लोग ही आपस में भिड़े गये. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर मेला नाराज कॉमर्शियल के लोगों ने लामबंद होकर काम ठप कर दिया.

आरोप है कि महाकुंभ मेला इंचार्ज रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार यादव को आरपीएफ के एक दारोगा ने बुरी तरह से पीट दिया. वॉकी-टॉकी से उनका सिर भी फोड़ दिया. मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने लहूलुहान कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को बचाया और सेंट्रल हॉस्पिटल ले गए. कमर्शियल डिपार्मेंट से जुड़े मेला इंचार्ज विनय कुमार यादव की पिटाई से नाराज रेलवे कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है. विनय यादव वाणिज्य निरीक्षक हैं, जबकि आरोपी जशवीर सिंह आरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर है.

वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार यादव के अनुसार, वह झूंसी रेलवे स्टेशन पर ही श्रद्धालुओं को गाइड कर रहे थे. उन्होंने आईडी कार्ड भी लगा रखा था. उनके साथ ड्यूटी में दो और टीटीई भी थे. इसी दौरान सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह उन्हें हटाने लगे. परिचय बताने के बाद भी वह नहीं समझे और कहासुनी होने लगी, तभी जसवीर सिंह ने वॉकी-टॉकी से उनके सिर पर वार कर दिया. अन्य सिपाहियों ने धक्का मुक्की की.

NER/BSB के पीआरओ अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की दिशा तय की जायेगी.

आप देख रहे हैं 
                           प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...