सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तरबूज फसल नुकसानी का सर्वे शुरू तहसीलदार पहुंचे खेत।।

बुरहानपुर । बीते दिनों खकनार और अन्य क्षेत्र में तरबूज फसल के नुकसान के आंकलन का कार्य शुरू हो गया है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों का संयुक्त दल गठित किया है।

गुरुवार को ग्राम बोदरली व खामनी में संयुक्त दल द्वारा किसानों के समक्ष तरबूज फसल नुकसानी का सर्वे कर जायजा लिया गया। कलेक्टर सिंह ने संयुक्त दल को शीघ्रता से सर्वे कर नुकसानी आंकलन पूर्ण करते हुए संबंधित अधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

। निर्देशों के परिपालन में अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी सर्वे कार्य जारी है। नुकसानी सर्वे के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रभावित क्षेत्र ग्राम खामनी व भावसा में तहसीलदार दयाराम अवास्या, ग्राम फोपनारकलां, तुरकगुराड़ा, मेथा खारी, पिपरी रैयत, व संग्रामपुर में नायब तहसीलदार गोविंदसिंह रावत के नेतृत्व में सर्वे कार्य किया जा रहा है। वहीं ग्राम बोरदली में नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह चौहान, ग्राम लोनी, बिरोदा, पातोंडा, हतनूर, बहादरपुर व चिंचाला में तहसीलदार प्रवीण ओहरिया तथा ग्राम बसाड़ हेतु तहसीलदार ललीता गाडरिया को आंकलन कराने की जिम्मेदारी दी है। संयुक्त दल में उद्यानीकि, कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारीगण कर्मचारीगण शामिल है। खकनार में तहसीलदार खकनार रामलाल पगारे, वृत्त डोईफोड़िया में नायब तहसीलदार जगदीश बिलगावे व वृत्त तुकईथड़ में नायब तहसीलदार कविता सोलंकी के मार्गदर्शन में सर्वे होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...