सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगला बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष कौन ? सिंधिया के बाद नरोत्तम मिश्रा से इस दिग्गज नेता ने की मुलाकात।

प्रदेश पत्रिका संदेश :- प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बीच नेताओं की मुलाकात से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज…।
मध्यप्रदेश में बीजेपी का अगला प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा ? ये सवाल अभी राजनीतिक गलियारों का सबसे अहम सवाल है। प्रदेशाध्यक्ष की रेस में कई नेताओं के नाम शामिल हैं जो अपने अपने तरीके से पार्टी आलकमान के सामने अपनी-अपनी दावेदारी भी पेश कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो सकती है इसी बीच भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष की रेस में शामिल नेताओं की मेल मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर रखी हैं।
नरोत्तम मिश्रा की चर्चाएं तेज..

पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा का नाम भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की रेस में शामिल है और बीते कुछ दिनों में उनके आवास पर दिग्गज नेताओं से उनकी मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाएं बढ़ा दी हैं। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इससे पहले बुधवार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नरोत्तम मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
मुलाकातों के निकाले जा रहे मायने

सियासी मुलाकातों को लेकर एक तरफ जहां सियासी गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं नरोत्तम मिश्रा खुद इन मुलाकातों को सामान्य बता चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कहा है कि वो किसी भी तरीके से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ में नहीं है।

आप देख रहे हैं :-  प्रदेश पत्रिका संदेश 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...