सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिवराज सिंह के बेटे कुणाल की बारात में थिरके कई नेता, उप राष्ट्रपति, गडकरी, योगी भी पहुंचे..!!!

 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह की शादी हो रही है। इस शादी में शामिल होने देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भोपाल आ चुके हैं।

एमपी की राजधानी भोपाल में आज यानि 14 फरवरी को धूम मची है। यहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह की शादी हो रही है। इस शादी में शामिल होने देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भोपाल आ चुके हैं। शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल, जैन परिवार की बेटी रिद्धि के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कुणाल सिंह की शादी का रिसेप्शन भोपाल के नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में रखा गया है। होटल ताज में शादी की रस्में निभाई जा रहीं हैं। कुणालसिंह चौहान की बारात निकल रही है।

शिवराजसिंह चौहान के बेटे की शादी में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित बीजेपी व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कुणालसिंह की शादी में शामिल होने भोपाल आए। पुराने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इधर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा हवाई अड्डा पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भोपाल आ चुके हैं।
कुणाल सिंह चौहान की बारात धूमधाम से निकाली गई। शिवराजसिंह और मां साधना सिंह के साथ भाई कार्तिकेय सिंह ने भी खूब डांस किया। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व मंत्री रंजना बघेल भी बारात में नाचते नजर आईं।
आप देख रहे हैं:- प्रदेश पत्रिका संदेश 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...