बुरहानपुरः बुधवार सुबह 8:00 बजे नेपानगर कॉन्वेंट स्कूल की बस सुपारी धार नदी के पास पलट गई, जिससे बस के चारों पहिए ऊपर हो गए और कई बच्चे घायल हो गए।
घायलों को तत्काल नेपानगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
गौरतलब है कि जिले में अयोग्य व अनफिट बसों का संचालन लगातार जारी है, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके, आरटीओ विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनफिट स्कूल बसों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
नेपानगरः कॉन्वेंट स्कूल की बस पलटी, कई बच्चे घायल, मची अफरा-तफरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें