pub-4032623511138817 Bride Dance Viral Video: ‘तेरी काली एक्टिव दा’ गाने पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते रह गए ससुराल वाले।। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bride Dance Viral Video: ‘तेरी काली एक्टिव दा’ गाने पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते रह गए ससुराल वाले।।

Bride Dance Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन अपने भाई के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है।
HIGHLIGHTS
शादी में एक बेहद खूबसूरत सी दुल्हन ने 'तेरी काली एक्टिव दा' गाने पर ऐसा डांस किया जिसे देखकर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया।
दुल्हन अपने भाई के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है।
दुल्हन ने अपने हर कदम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नई दिल्ली: Bride Dance Viral Video: पहले के जमाने में दुल्हन घूंघट ओढ़े शर्माती हुई एक दम शांत बैठ कर पूरी शादी को देखती रहती थी, लेकिन अब जमाना बदल गया है। आज के समय में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अपनी शादी में मस्ती और डांस करते हुए नजर आते हैं। कई बार दुल्हन शादी में ऐसा डांस करती है, जिसे देख के हर कोई हैरान हो जाता है। हाल ही में एक शादी में एक बेहद खूबसूरत सी दुल्हन ने ‘तेरी काली एक्टिव दा’ गाने पर ऐसा डांस किया जिसे देखकर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया।

दुल्हन के मस्ती भरे डांस का वीडियो हुआ वायरल

Bride Dance Viral Video: दरअसल वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन अपने भाई के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है और बैकग्राउंड में ‘तेरी काली एक्टिव दा’ गाना बज रहा है। इस गाने की धुन पर थिरकते उसके भाई ने भी समा बांध दिया। दुल्हन ने अपने हर कदम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इतना ही नहीं यह नजारा देखने के बाद, दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी दोनों के बीच आ गया। दूल्हे ने भी जमकर ठुमके लगाए और दोनों की जोड़ी ने शादी के माहौल को पूरी तरह से मनोरंजक बना दिया।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

Bride Dance Viral Video: इस धमाकेदार डांस को देखकर शादी में मौजूद सभी लोग खुद को वीडियो बनाने से रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब धूम मचाई और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। दुल्हन, उसका भाई और दुल्हे के इस बिंदास अंदाज ने शादी की खुशी को और भी खास बना दिया। जहां एक ओर शादी के आयोजन में शिष्टाचार और संस्कारों का महत्व होता है, वहीं दूसरी ओर इन लोगों के मस्ती भरे डांस ने यह साबित कर दिया कि शादी के हर पल का आनंद लिया जा सकता है, वो भी बिना किसी झिझक के। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से फैल रहा है और लोगों ने इस बिंदास डांस और उनके स्वैग की जमकर तारीफ की। ऐसा लग रहा था जैसे यह शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक यादगार और मजेदार दिन बन गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...