सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UP Board एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें! जानें जल्दी

UP Board admit card: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए स्कूलों की ओर से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड अपनी वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट 
कार्ड डाउनलोड करें

सबसे पहले अभ्यर्थी UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

UPMSP एडमिट कार्ड 2025 के लिंक 
पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां ‘यूजर आईडी’ और ‘पासवर्ड’ डालें।

UP बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 एक्सेस करने के लिए लॉगिन फॉर्म सबमिट करें।

UP बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

इस बार 54.32 लाख छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा: आपको बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 54 लाख 32 हजार 519 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 27 लाख 41 हजार 674 ने 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 26 लाख 90 हजार 845 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थियों और 10वीं 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। तो हम आपके लिए नए-नए अपडेट लेट रहते हैं इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं। कि आप हमारे साथ बने रहे ताकि आपको उत्तर प्रदेश बोर्ड की हर छोटी बड़ी अपडेट अपने स्मार्टफोन पर पाए रहे इसलिए आप हमारे साथ बनेरहे।

आप देख रहे हैं 
                        प्रदेश पत्रिका

श

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...