सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खेत में 'गुप्त' तरीके से खड़ा था 10 चक्का ट्रक, लावारिस समझ भूल कर रहे थे गांव वाले; पुलिस पहुंची तो खुला राज

 सकरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बघनगरी गांव में पुलिस ने एक लावारिस 10 पहिया ट्रक को बरामद किया जिसमें शराब छिपाने का तहखाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा मोतीपुर और साहेबगंज में भी पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सकरा, मोतीपुर और साहेबगंज में अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। साथ ही, कई तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है और तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

10 चक्का ट्रक जब्त

दरअसल, सकरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बघनगरी गांव में पुलिस को सड़क के किनारे एक लावारिस ट्रक मिला। यह ट्रक एक निजी जमीन पर खड़ा था। ट्रक में 10 पहिए थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को थाने ले जाया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस को शक है कि इस ट्रक का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। उनका मानना है कि तस्कर शराब की खेप लाने और उसे बांटने के बाद डर के मारे भाग गए। ट्रक में शराब छिपाने के लिए एक गुप्त जगह भी बनी हुई थी। पुलिस अब इस मामले में शामिल तस्करों का पता लगाने में जुटी है। ट्रक के पकड़े जाने से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने कहा कि मामले में ट्रक को जब्त कर लिया गया है। जमीन मालिक की पहचान कर केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

51 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वहीं, मोतीपुर पुलिस ने 51 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। राजेपुर पुलिस ने दोस्तपुर गांव में यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम मंजूर अली है और वह परसौनी रईसी का रहने वाला है।

पुलिस ने उसे तब पकड़ा जब वह बाइक से शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने बाइक और शराब दोनों को जब्त कर लिया। ओपी अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि मंजूर अली लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहा था। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

साहेबगंज में भी पुलिस को सफलता

साहेबगंज में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बाइपास पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी से 243.64 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम नीरज कुमार और विकास कुमार हैं। वे दोनों हाजीपुर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर दोनों तस्कर बोलेरो छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।


        आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...