pub-4032623511138817 बॉलीवुड एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, 13 टांके लगने के बाद हाल हुआ बेहाल, तस्वीर देख फैंस हुए परेशान सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, 13 टांके लगने के बाद हाल हुआ बेहाल, तस्वीर देख फैंस हुए परेशान

 बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक भाग्यश्री की अस्पताल से कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है, जिसे देख सभी परेशान हो रहे हैं। साथ ही उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की असल वजह भी पता चल गई है।

भाग्यश्री के सिर पर लगी चोटी

सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया में' अपनी भूमिका के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से उनकी हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद से उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार, 13 मार्च को अभिनेत्री की अस्पताल से कुछ फोटोज पोस्ट की गई है, जिसके बाद से वह अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की वजह भी पता चल गई है। अभिनेत्री भाग्यश्री को पिकलबॉल खेलते समय माथे पर गहरा घाव हो गया, इसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाग्यश्री को सर्जरी के बाद लगे 13 टांके

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में भाग्यश्री अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। बता दें कि चोट इतनी गंभीर थी कि सर्जरी करना पड़ी, जिसके बाद उनके माथे पर 13 टांके लगे। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अभिनेत्री की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके सर्जरी की झलक देखने को मिल रही है। एक तस्वीर में भाग्यश्री अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक दूसरी तस्वीर में उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई है और वे चोट के बावजूद मुस्कुराती दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DHIe4jqTCKs/?igsh=ZDR3enduemM0MTJh



एक्ट्रेस का हाल देख फैंस हुए परेशान 

भाग्यश्री का हाल देख उनके प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक प्रशंसक ने कमेंट किया, 'हे भगवान... जल्दी ठीक हो जाओ भाग्यश्री जी।' एक अन्य ने लिखा, 'नजर सच में लगती है... जल्दी ठीक हो जाओ आप।'

कौन है भाग्यश्री?

भाग्यश्री ने सलमान के साथ 'मैंने प्यार किया' (1989) से बॉलीवुड में डेब्यू करके प्रसिद्धि पाई। यह उस वक्त की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म थी और इसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने सिनेमा से दूर रहने का फैसला किया और पिछले कुछ सालों में चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आईं। बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि भाग्यश्री मराठी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। भाग्यश्री एक जानी-मानी हेल्थ और वेलनेस कोच भी हैं जो अक्सर फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं।



          आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...