सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुरवाई में विधायक हरिसिंह सप्रे के मुख्य आतिथ्य में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया, रोजगार मेले में 135 आवेदकों का चयन हुआ

 


प्रदेश पत्रिका:-
विदिशा, दिनाँक 1 मार्च 2025 युवाओं को निजी कंपनियों के विभिन्न पदों पर चयन करने तथा शासकीय योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगारमुखी बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कुरवाई में विधायक हरिसिंह सप्रे के मुख्य आतिथ्य में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया था। मेले का शुभारंभ विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, जनपद अध्यक्ष कुरवाई श्रीमती ममता महाराज सिंह दांगी, सीताराम सैनी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, दीपचन्द सप्रे जनपद सदस्य, एसडीएम नितिन जैन, जनपद सीईओ आयुष अग्रवाल, तहसीलदार संदीप शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

इस कार्यश् म में विभिन्न सेक्टरों की कुल 14 कंपनियों द्वारा पंजीकृत 246 आवेदकों में से 135 आवेदकों का चयन किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गतकुल 381 हितग्राहियों को 4 करोड़ 77 लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किये गये।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अशोक श्रीवास्तव द्वारा युवा संगम कार्यर म के उद्देशों को रेखांकित करते हुये विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी उनके द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यर म का आयोजन संयुक्त रूप से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं रोजगार विभाग द्वारा किया गया था। इस अवसर पर श्री अनुराग श्रीवास्तव प्राचार्य आईटीआई विदिशा, एन सी जैन प्राचार्य आईटीआई कुरवाई, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी बघेल, अनूप दुबे प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा, रोजगार कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यर म का आभार श्रीमती जंयत्ती कुमारी, सहायक प्रबंधक ने व्यक्त किया।


             आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...