सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत सरकार के निर्देशानुसार सक्षम आंगनवाड़ी पोषण-2.0 अंतर्गत जिले के 60 आंगनवाड़ी केन्द्रों को उन्नत किये जाने हेतु पोषण वाटिका निर्माण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जाना है




भारत सरकार के निर्देशानुसार सक्षम आंगनवाड़ी पोषण-2.0 अंतर्गत जिले के 60 आंगनवाड़ी केन्द्रों को उन्नत किये जाने हेतु पोषण वाटिका निर्माण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जाना है। इसके तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका परिषद नेपानगर को निर्माण एजेन्सी का चयन किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति सुषमा भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को सक्षम आंगनवाड़ी पोषण 2.0 के तहत सरपंचों, ग्राम पंचायत सचिवों, महिला एवं बाल विकास की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभा गृह में सम्पन्न हुआ।

  प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग श्री अमित व्यास द्वारा जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण एवं सहायक संचालक कृषि श्री दीपक मंडलोई एवं विस्तार अधिकारी ग्रामीण उद्यानिकी श्री नदंकिशोर पवार ने पोषण वाटिका निर्माण हेतु तकनीकि एवं सांकेतिक डिजाईन, उपयोगिता हेतु पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदाय किया।



पोषण वाटिका निर्माण हेतु प्रति आंगनवाड़ी राशि 10,000/-रूपए एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रति आंगनवाड़ी राशि 16,000/- रूपए भारत सरकार के प्रावधान अनुसार निर्धारित की गई है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने सक्षम आंगनवाड़ी पोषण-2.0 के विस्तृत निर्देश एवं उनकी देखभाल एवं आगामी समय में चयनित आंगनवाड़ियों के लिए अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी देकर अवगत कराया। डिप्टी कलेक्टर श्री सृजन श्रीवास्तव द्वारा आंगनवाड़ियों में सभी गतिविधियों का गुणवत्तायुक्त संचालन के संबंध में निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण में सहायक संचालक श्री विजयसिंह सोलंकी, परियोजना अधिकारी श्री महेश मेहरा एवं श्री अजय मिश्रा तथा सेक्टर पर्यवेक्षक बुरहानपुर उपस्थित रहे।

                   आप देख रहे है  👇 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...