सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब की जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 200 पत्रकारों ने शपथ ली, उमेश जंगाले को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया, 10 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित, प्रदेशभर में संस्था के विस्तार की तैयारियां जोरो पर शुरू हुई।






सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब की जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 200 पत्रकारों ने शपथ ली, उमेश जंगाले को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया, 10 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित, प्रदेशभर में संस्था के विस्तार की तैयारियां जोरो पर शुरू हुई।





अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 सक्रिय सामाजिक महिलाओं को "सशक्त नारी" सम्मान से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।





बुरहानपुर।बहादरपुर रोड़ स्थित शहर की प्रतिष्ठित होटल उत्सव में सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब का बुरहानपुर जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात 2 वार्षिक की कार्यकारिणी में उमेश जंगाले को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर नवागत प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्धबोधन में सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के सर्वांगीण विकास, उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना शामिल है। 

नई कार्यकारिणी के साथ संस्था अपने उद्देश्य की और मजबूती से बढ़ेगा। जो पत्रकारों के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता हैं। बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सैयद नदीम ने वर्ष 2025-27 की नवीन 2 वर्षीय कार्यकारिणी में 200 पत्रकारों को शपथ दिलाई। जिसमें प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, संजयसिंह शिंदे, प्रदेश मार्गदर्शक, गोपाल सावनेर, प्रदेश महासचिव, संजय रघुवंशी, प्रदेश सहसचिव, राजेश जाधव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, लक्ष्मण केलदे, प्रदेश उपाध्यक्ष, निलेश महाजन वरिष्ठ सदस्य, इंदौर संभाग में विनोद सोनराज संभाग उपाध्यक्ष, तौकीर आलम सहसचिव, दिग्विजय मोकल महामंत्री, बुरहानपुर जिले में विनोद लोंढे जिला अध्यक्ष,भगवानदास शाह जिला सचिव प्रीतम महाजन जिला सहसचिव, संदीप भालसिंह जिला उपाध्यक्ष, रियाज खोकर जिला उपाध्यक्ष, महेश पठारिया जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फर अली कोषाध्यक्ष, शेख फरीद सहकोषाध्यक्ष, साजिद खान महामंत्री, मो.जमील महामंत्री, मो. शब्बीर प्रचार मंत्री, मो. इरफान प्रचार मंत्री, राहुल जायसवाल प्रचार मंत्री, संरक्षक बसंत गावस्कर, संरक्षक नगिन भाग्यवार,मार्गदर्शक वाहिद अली,अध्यक्ष 
नेपानगर तहसील अध्यक्ष मधुकर भोयटे, उपाध्यक्ष सदाकत अंसारी, सचिव मनोज गोरे, महामंत्री सुजीत चौकसे, महामंत्री कुंदन पवार, मीडिया प्रभारी कुणाल दशोरे, दिपक सोनवणे आतिश पाल   खकनार तहसील अध्यक्ष फिरोज तडवी, आबिद तडवी उपाध्याय, सचिव निलेश महाजन, शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष सतीश वाद्य, सचिव गोकुल पाटिल, उपाध्यक्ष रमजान तडवी, सदस्य संजय महाजन, धुलकोट ब्लाक अध्यक्ष शाहरुख खत्री, सचिव दिलीप बामनिया, बहादरपुर ब्लाक अध्यक्ष शेख अजहर, सहित खंडवा, खरगोन, देवास, पंधाना, भिखनगांव सहित अन्य जिलों से भी 200 पत्रकारों ने शपथ ली। इस अवसर पर एमके पाठशाला स्कूल के संचालक आसिफ खान, सहित अन्य पत्रकारों ने उद्बोधन दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब द्वारा 10 सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं को "सशक्त नारी" सम्मान से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, 







जिसमें गोरी शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र नारी शक्ति संस्था, प्रीति ठाकुर, मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद प्रदेश अध्यक्ष किरण रायकवार, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सरिता भगत, अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कमेटी, सीमा डेविड, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता मनकक्ष विभाग , जिला चिकित्सालय प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, अंजू काटरवार जिला कौषालय सहायक ग्रेड 2 में कार्यरत तस्लीम मर्चेंट, अध्यक्ष लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी अध्यक्ष गांधी ग्लोबल फैमिली उषा अग्रवाल, मानव सेवा संस्था, अध्यक्ष, प्रेमलता सांखले, महिला अधिकार मंच अध्यक्ष, लीनेस क्लब अध्यक्ष, रजनी गट्टानी, अध्यक्ष माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल मौजूद रही। कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश महाजन ने किया।














टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...