सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 : स्वच्छता में नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा अंबिकापुर, महापौर से लेकर आला अधिकारी तक सड़कों पर आ रहे नजर



स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 : स्वच्छता में नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा अंबिकापुर, महापौर से लेकर आला अधिकारी तक सड़कों पर आ रहे नजर

संतोष कश्यप//अंबिकापुर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 में एक बार फिर अंबिकापुर स्वच्छता को लेकर नंबर वन बनने की तैयारी में जुट गया है,, जिसको लेकर नगर निगम के आला अधिकारी, महापौर, सभापति, पार्षद सड़कों पर नजर आ रहे हैं, शौचालय, एसएलआर सेंटर, नाली, सड़क, सहित तमाम चीजों का दौरा कर सुधारने का कार्य किया जा रहा है। और दावा किया जा रहा है कि 2025_26 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अंबिकापुर नंबर वन बनेगा। 


27 से फिर से पहले नंबर पर आने की तैयारी : 


अंबिकापुर नगर निगम कभी स्वच्छ शहर के नाम से जाना और पहचाना जाता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से स्वच्छता में रेटिंग घटने के कारण अंबिकापुर नगर निगम पहले नंबर से 27 में पायदान पर आ गया, हालांकि इसकी प्रमुख वजह शहर की सड़क, नालिया, शौचालय रही, लेकिन नगर निगम अंबिकापुर में सत्ता परिवर्तन होते ही नवनिर्वाचित महापौर पार्षद के साथ-साथ आयुक्त और नगर निगम की टीम धरातल पर नजर आ रहे हैं, शहर के सड़कों के साथ नाली और जगह-जगह बने मूत्रालय और शौचालय के साथ एसएलआर सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा है, साथ ही सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं, नवनिर्वाचित महापौर ने स्वच्छता संरक्षण में पिछड़ने का कारण पूर्व महापौर के कार्य शक्ति नहीं होना बताया है, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर अंबिकापुर स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनेगा, जिसका दावा नवनिर्वाचित महापौर कर रही है।


क्या फिर से नंबर 1 पर आ पाएगा अंबिकापुर ; 


बरहाल देखना होगा कि पिछले कई वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण में अंबिकापुर का रेटिंग गिरा है, ऐसे में अंबिकापुर नगर निगम उन तमाम छोटे बड़े कामों को कर पाने में सफलता हासिल करेगी या नहीं, यह तो वक्त बतलाएगा, लेकिन एक बात साफ है कि एक बार फिर से अंबिकापुर स्वच्छता में नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है, और उम्मीद है कि अपनी स्वच्छता में पहचान खो चुका अंबिकापुर एक बार फिर स्वच्छ शहरों के नाम से पहचाना जाएगा







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...