सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भगोरिया लोक उत्सव 2025 का हुआ भव्य आयोजन हजारों जनजातीय लोक कलाकारों ने किया पारंपरिक भगोरिया नृत्य |



 


आज 09 मार्च 2025 को स्टेडियम ग्राउंड नेपानगर में नेपानगर जागृति कला केंद्र और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में जनजातीय लोक संस्कृति को संजोए रखने,लोक कलाकारों को सम्मानित करने तथा सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन पिछले 08 वर्षों से होता चला आ रहा हैं यह कार्यक्रम का 09वा वर्ष था | कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री हर्ष सिंह अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती पाटिल, एडीएम श्री वीरसिंह चौहान ,एसडीएम बुरहानपुर श्रीमती पल्लवी पौराणिक, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, एसडीओपी ,थाना प्रभारी ज्ञानू जयसवाल , सीएमओ नेपानग , साहित्यकार श्री बलराज नवानी और हमने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| 

मुकेश दरबार (कार्यक्रम संयोजक) 


स्वागत उद्बोधन में मुकेश दरबार ने कहा कि हमारे प्रदेश और खास तौर से निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाना ही हमारा उद्देश्य है अभी कुछ दिन पुर्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना और फिर भगोरिया लोक उत्सव का ये आयोजन निश्चित रूप से विश्व पटल पर हमारे भारत के सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और निमाड़ के भगोरिया और गणगौर को हम यूनेस्को की सूची में जुड़वा पाए अब इस उद्देश्य को लेकर कार्य करेंगे | इसी कार्य हेतु सभी से जुड़ने का आह्वान किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने भगोरिया लोक उत्सव जनजातीय संस्कृति को प्रस्तुत करने का पर्व है , उन्होंने मुकेश दरबार और उनके ग्रुप को शुभकामनाएं दी | पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार जी ने नेपानगर जागृति कला केंद्र और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी | दूरदराज से आए हुए जनजातीय लोक कलाकारों को अंत मै शाल श्रीफल नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया| वर्ल्ड रिकॉर्ड के सफल आयोजन हेतु संस्था पदाधिकारियों द्वारा 



कलेक्टर महोदय का सम्मान किया साथ ही कलेक्टर महोदय के हस्ते प्रशासनिक अधिकारी, DATCC सदस्यों का भी सम्मान किया गया साथ ही जनप्रतिनिधियों और प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया समाज सेवियों का भी आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय गुप्ता सर ने किया आभार एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला ने माना | कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते।।



            आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...