सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंदौर में शराब पार्टी में गाना बजाने के विवाद में महिला को मारी थी गोली, 3 गिरफ्तार; सट्टेबाजी से भी.....

 मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब पार्टी के दौरान महिला को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्टी में संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने महिला के सिर में......


मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब पार्टी के दौरान महिला को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्टी में संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने महिला के सिर में गोली मार दी थी।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 मार्च को 24 साल की महिला की हत्या के 

आरोप में गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भावना सिंह नाम की महिला को यहां एक किराए के घर में शराब पार्टी के दौरान गोली मार दी गई थी। गोली मारने के बाद आरोपियों ने उसे एक अस्पताल के बाहर फेंक दिया था, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

इस मामले में मुकुल यादव, उसके भाई आशु यादव और उनके दोस्त 

स्वस्ति राय को दिल्ली और ग्वालियर के बीच एक बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया है। हमने पहले उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले के लिए 10000 रुपए का इनाम घोषित किया था। तीनों आरोपी 20 मार्च को अपनी दोस्त भावना सिंह के साथ शराब पार्टी कर रहे थे।

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने पत्रकारों को 

बताया कि पार्टी में संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद के कारण मुकुल यादव ने भावना के सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि भावना सिंह मूलरूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए इंदौर आई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी उसे एक निजी अस्पताल के सामने छोड़कर भाग गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भागने के बाद तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसौली में छिपे हुए थे और नेपाल भागने की फिराक में थे। हमने एक देशी पिस्तौल और कारतूस से भरी दो मैगजीन बरामद की हैं।


डीसीपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है 

कि यादव भाई-बहन ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल थे। आरोपियों के पास से 28 मोबाइल फोन, 50 से अधिक एटीएम कार्ड, कुछ लैपटॉप, 60 से अधिक बैंक खातों की पासबुक बरामद की गई है। विश्वकर्मा ने बताया कि इन खातों में कई लाख रुपए हैं और हमने इनसे जुड़े लेन-देन पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि गोली मारकर हत्या करने के मामले के अलावा ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में भी अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। सट्टेबाजी की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।



         आप देख रहे हैं 👇



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...