इंदौर की चोइथराम मंडी में सब्जियों की भरमार:गोभी 5 से 6 रुपए नग; 15-16 रुपए किलो बिक रही भिंडी, गाजर और गिलकी
प्रदेश पत्रिका:- इंदौर की देवी अहिल्याबाई थोक मंडी में इन दिनों सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। गर्मी का मौसम होने के बावजूद सब्जियों के दाम काफी कम हैं।
निमाड़ क्षेत्र में नर्मदा नदी से निकाली गई नहरों ने किसानों को राहत दी है। खेतों में पर्याप्त सिंचाई से फसलों को अच्छा पानी मिल रहा है। दिसंबर-जनवरी में हुई मावठ ने भी सब्जियों की पैदावार को बढ़ाया है। बुधवार को रंगपंचमी के कारण मंडी बंद रही। किसान मंगलवार को ही दो दिनों की सब्जियां लेकर आए थे।
![]() |
इंदौर मंडी में सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। |
महाराष्ट्र-गुजरात से पहुंच रही सब्जी
मंडी में महाराष्ट्र और गुजरात से भी सब्जियां पहुंच रही हैं। यहां से उत्तर प्रदेश के कानपुर, झांसी, उरई, कालपी और जलोद की मंडियों तक सब्जियां भेजी जा रही हैं। इससे पूरे उत्तर प्रदेश में सब्जियों की आपूर्ति हो रही है।
मंडी में सब्जियों के दाम बेहद किफायती हैं। लौकी, बैंगन और टमाटर 4-5 रुपए किलो में मिल रहे हैं। पत्ता गोभी और फूल गोभी 5-6 रुपए प्रति नग बिक रही है। पालक 8-10 रुपए, करेला और धनिया 10-12 रुपए किलो के भाव पर उपलब्ध हैं।
भिंडी, गाजर और गिलकी 15-16 रुपए किलो में मिल रही हैं। सुरजना फली और टेंसी 18-20 रुपए किलो के दाम पर हैं। अदरक 30-32 रुपए, मटर और मैथी 35-40 रुपए तथा ग्वारफली 40-45 रुपए किलो के भाव पर बिक रही है।
![]() |
मंडी में सूरजना फली 18-20 रुपए किलो के दाम पर हैं। |
![]() |
हरदा जिले से रोजाना जी 4 हरी मिर्च की 75 हजार किलो की आवक हो रही है। |
विदेशों में नहीं हो रही एक्सपोर्ट
राईन ने बताया कि पिछले साल मार्च महीने में 60 से 65 रुपए प्रति किलो बिकी थी, जो इस साल 40 से 45 रुपए बिक रही है। बीते साल हरदा से मुंबई होते हुए विदेशों में एक्सपोर्ट हो रही थी। जिससे माल की कमी होने से भाव ऊंचे थे। इस साल एक तो पैदावार जोरदार हुई है और माल बाहर भी एक्सपोर्ट नहीं हो रहा है। इसलिए कीमत कमजोर है।
Comments
Post a Comment