pub-4032623511138817 हाथ जोड़े शहीद ASI रामचरण गौतम के घर पहुंचे डीजीपी, कहा- बच्चे को दी जाएगी नौकरी सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथ जोड़े शहीद ASI रामचरण गौतम के घर पहुंचे डीजीपी, कहा- बच्चे को दी जाएगी नौकरी

 DGP Kailash Makwana: शहीद एएसआई रामचरण गौतम के परिवार से डीजीपी कैलाश मकवाना ने मुलाकात की है। उन्होंने शहीद की पत्नी को भरोसा दिया है कि परिवार को पूरी मदद की जाएगी। साथ ही बच्चों को नौकरी भी दी जाएगी। डीजीपी से बात करते हुए शहीद एएसआई के भाई रोने लगे हैं।

हाइलाइट्स

  • शहीद एएसआई के परिजनों से मिले डीजीपी कैलाश मकवाना
  • कैलाश मकवाना ने परिजनों को दिया मदद का भरोसा
  • उन्होंने कहा कि बच्चे को नौकरी दी जाएगी
  • कैलाश मकवाना के सामने परिजनों ने रखी बात

सतना मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में हुए हिंसक बवाल में शहीद हुए एएसआई रामचरण गौतम के गृह ग्राम डीजीपी कैलाश मकवाना पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद एएसआई रामचरण गौतम के परिवार से मुलाकात की है। साथ ही शहीद एएसआई रामचरण गौतम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है। डीजीपी कैलाश मकवाना शहीद के घर हाथ जोड़े हुए पहुंचे थे।

शहीद के परिवार से की बात

डीजीपी कैलाश मकवाना ने शहीद एएसआई रामचरण गौतम के परिवार से मुलाकात कर शहीद के बेटों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली है। साथ ही शहीद के बड़े भाई रामजी से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने को लेकर चर्चा की है। वहीं, शहीद की पत्नी पुष्पा गौतम को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। डीजीपी ने परिवार से कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है।

आरोपियों की खोजबीन जारी

वहीं, मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम हमारे पुलिस परिवार के ही अधिकारी रहे हैं। उनके साथ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। पूरी पुलिस परिवार की ओर से हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने भी घोषणा की है कि परिवार को पूरा सहयोग किया जाएगा। हमारी ओर से उनके बेटे को नौकरी दी जाएगी। इस घटना में कई अपराधी भाग गए है। इनसे से आठ अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है। बाकी अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की अलग अलग टीम खोजबीन कर रही है।

हमारे पास खेती बाड़ी नहीं

वहीं, शहीद एएसआई के घर जब डीजीपी पहुंचे तो रामचरण गौतम की पत्नी बिलख रही थीं। उनका कहना था कि हमारे पास खेती बाड़ी नहीं है। हमारे बच्चों का क्या होगा। इस पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने भरोसा दिया है कि पूरी मदद की जाएगी। साथ ही बच्चे को नौकरी भी मिलेगी।

ये थी पूरी घटना

गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश के मऊंगज में एक युवक को बचाने के लिए गई पुलिस टीम को जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा है। इस हमले में एएसआई रामचरण गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं। उनके अलावा हनुमना तहसीलदार कुमारे लाल पनका के भी हाथ-पैर टूटे हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।



     आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...