सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा गहनता के साथ करते है। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की स्थिति को लेकर चर्चा की

 

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा गहनता के साथ करते है। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की स्थिति को लेकर चर्चा की।



उन्होंने बैठक में ही शिकायत की वस्तुस्थिति जानने के उद्देश्य से आवेदक को कॉल करवाया। स्वयं के समक्ष आवेदक से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, अधिकारीगण सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के संतुष्टीपूर्वक निराकरण में गंभीरता बरते। शिकायत के निराकरण के संबंध मंे स्पष्ट जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय ग्रेडिंग सुधारने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि, सभी अधिकारी स्वयं आवेदकों से बात करें। नियमानुसार शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करते हुए आवेदकों को शिकायत के निराकरण के संबंध में भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये। प्रतिदिवस मॉनीटरिंग करने की बात कही।




बैठक में इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने समाधान विषयों, पेंशन ई-केवायसी, आवास योजना, राजस्व वसूली, आरसीएमएस प्रकरणों एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी इत्यादि मुख्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये।

इस दौरान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा भी की गई। कार्यो में तेजी लाने हेतु जिला पंचायत सीईओ को संबंधित ग्रामों में बैठकें लेने एवं संबंधित अधिकारियों को बैठकों में मौजूद रहने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।


                 आप देख रहे है 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...