सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इफ्तारी कर हिंदू बेटी को रक्तदान करने वाले नादिर भाई का ताप्ती सेवा समित ने स्वागत किया

 इफ्तारी कर हिंदू बेटी को रक्तदान करने वाले नादिर का ताप्ती सेवा समिति ने किया स्वागत!


प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर मध्यप्रदेश शहर की एक जरूरतमंद हिंदू बेटी को रक्तदान करने पर शहर के मुस्लिम भाई नादिर मीर का ताप्ती सेवा समिति ने सम्मान किया है। ताप्ती सेवा समिति जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश भगत ने बताया- शहर के प्रह्लाद चौधरी की बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। जब तबियत और अधिक बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने चार यूनिट रक्त लाने को कहा। प्रह्लाद चौधरी ने अपने दोस्त ताप्ती सेवा समिति जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश भगत से संपर्क किया। उन्होंने शहर के रोजदार नादिर मीर से रक्तदान करने का आग्रह किया। जिसे नादिर मीर ने बिना सोचे-समझे और पूछे बिना हामी भर दी। चूंकि नादिर मीर रोजदार थे, इसलिए शाम को उन्होंने इफ्तारी की और रक्तदान के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए।

जब तबियत और अधिक बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने चार यूनिट रक्त लाने को कहा। प्रह्लाद चौधरी ने अपने दोस्त ताप्ती सेवा समिति जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश भगत से संपर्क किया। उन्होंने शहर के रोजदार नादिर मीर से रक्तदान करने का आग्रह किया। जिसे नादिर मीर ने बिना सोचे-समझे और पूछे बिना हामी भर दी। 

चूंकि नादिर मीर रोजदार थे, इसलिए शाम को उन्होंने इफ्तारी की और रक्तदान के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। रक्तदान के बाद ताप्ती सेवा समिति जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश भगत, राजकुमार बछवानी, अकरम पठान, विजय राठौड़, प्रहलाद चौधरी ने नादिर मीर का फूलमाला से स्वागत किया। उनके इस रक्तदान को हिंदू बेटी के लिए जीवनदान बताया।



       आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...