सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमीदपुरा रोड पर चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गणपति नाका पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें एक महिला भी शामिल हैं

 

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सोनू उर्फ राशिद निवासी आदिलपुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की । धारा 103(1),296,126(2),3(5) बीएनएस में अपराध कायम किया गया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने मामले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस टीम गठित कर अपराध में फरार तीन आरोपीगणों को टीम द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया आरोपियों से पूछताछ करते हुए उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया गया एवं पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार चाकू भी जब्त किया।

इस घटना में सैयद शफीक पिता सैयद हमीद उम्र 20 वर्ष, शेख भूरा पिता शेख बशीर उम्र 42 वर्ष, शहनाज बी उर्फ शन्नो पति शेख भूरा उम्र 40 वर्ष सभी निवासी औलिया ठेकेदार के घर के पास लोहार मंडी बुरहानपूर जांच में ज्ञात हुआ की पुरानी रंजिश के कारण सोनू उर्फ राशिद की हत्या करना पाया गया। आरोपीगणों को पकड़ने में विशेष भूमिका थाना प्रभारी श्री सुरेश महाले,उप निरीक्षक किशोर सिंह मोहनिया, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत ,कल्लू राम त्रिपाठी , शैलेश पाल , हुकुम सिंह , प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास , देवेंद्र पवार महिला आरक्षक रजनी , निधि व लाली एवं आरक्षक राहुल ,अक्षय आदि की रही। 


      आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...