pub-4032623511138817 कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन देकर मंत्री प्रल्हाद पटेल के इस्तीफे की मांग की.... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन देकर मंत्री प्रल्हाद पटेल के इस्तीफे की मांग की....


प्रदेश पत्रिका :-बुरहानपुर बीजेपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा "जनता को भिखारी" कहने के विरोध में आज बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सार्वजनिक माफ़ी मांगने व मंत्री प्रल्हाद पटेल से इस्तीफा देने की मांग की गई।जिसमें विशेष रूप से जिला प्रभारी ग्यारसी लाल रावत व सह प्रभारी उत्तमपाल पुरानी भी मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री प्रल्हाद पटेल के द्वारा एक निंदनीय बयान दिया। जिसके खिलाफ आज कांग्रेस ने आंदोलन व ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नही करेंगे। जनता के हक ओर अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय पर धरना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग की गई। तथा यह भी मांग की कि मुख्यमंत्री ओर मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा जनता के विरोध के लिए तैयार रहे। 



महिलाओं, गरीबों, किसानों, छात्रों ओर बुजुर्गों को उनका हक नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान रविंद महाजन,अजय रघुवंशी, सुरेंद सिंह ठाकुर,जिला सचिव आशीष भगत, हमीद काजी,ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, अनीता यादव,शैली कीर,निखिल खंडेलवाल, सरिता भगत, शेख रूस्तम,तसलीम मर्चेंट, अशोक पाटिल, आदि कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


        आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...