pub-4032623511138817 कलाकारों ने जनजातीय लोकनृत्य की दी शानदार प्रस्तुति, दर्शकों ने बढ़ाया हौसला सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलाकारों ने जनजातीय लोकनृत्य की दी शानदार प्रस्तुति, दर्शकों ने बढ़ाया हौसला

 

हर बड़ी उपलब्धि, एक छोटे से कदम से शुरू होती है, बस दिल में, उस कदम को, उठाने का साहस होना चाहिए। इसी बात को चरितार्थ किया, भाई साहब आपने.

बहुत बहुत बधाई,


मुकेश दरबार एंड ग्रुप वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित



मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला प्रशासन बुरहानपुर के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के जनजातीय एवं लोक नृत्यों के संवर्धन, प्रोत्साहन तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल के तहत मुकेश दरबार एंड गुरप द्वारा लोंगेस्ट परफॉर्मिंग फोक डांस गुरप श्रेणी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड कार्यक्रम आयोजित रहा। इस अवसर पर मुकेश दरबार को प्रमाण पत्र वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों डॉ. तिथि भल्ला और सुश्री चेतना निचानिया द्वारा प्रदान किया गया। सबसे लंबे समय तक प्रदर्शन करने वाले लोक नृत्य समूह होने के लिए, 1 से 2 मार्च 2025 तक परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम बुरहानपुर में लगातार 10 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगोरिया, फगुआ और गणगौर सहित निमाड़ क्षेत्र के पारंपरिक लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।



कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने मुकेश दरबार एंड गुरप द्वारा लोंगेस्ट परफॉर्मिंग फोक डांस गुरप श्रेणी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड बनाने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। नेपानगर विधायक श्रीमती मंजू दादू ने कहा कि, मुकेश दरबार एवं उनकी टीम ने बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, बुरहानपुर शहर के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारीगण-कर्मचारीगण, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सदस्यगण व गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।





         आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...