प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर:- सामाजिक संस्था बैतूल माल समय समय पर आर्थिक रूप से जरूरत मंद लोगो को मौसम आधारित जरूरत का सामान वितरित करते है। बीते समय शीतकालीन सत्र में कम्बल वितरित कर राहत प्रदान करे थे। वर्तमान समय पवित्र माह रमजान को देखते हुए क्षेत्र के जरूरत लोगो को उपनगर लालबाग के नरगिस फूल भंडार पर मध्यप्रदेश कांग्रेस महामंत्री अजय रघुवंशी के मार्गदर्शन में, वरिष्ट कांग्रेसी नेता रफीक सेठ गुल मोहम्मद, रशीद भाई फूलवाले, मुन्ना सेठ, राजू सेठ, डॉ, यूसुफ की उपस्तिथि मे निर्धन तबके के परिजनों को ड्रायफूड काजू , बादाम, खोपरा, चिरौंजी सहित अन्य पकवान वितरित किए। ईदी का सामान मिलने पर लोगों ने संस्था का आभार व्यक्त कर ईद की अग्रिम शुभकामना दी।
नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर
नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है, ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें