pub-4032623511138817 रमजान में हिंदू की दुकान से इफ्तार का सामान ना खरीदें', सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रमजान में हिंदू की दुकान से इफ्तार का सामान ना खरीदें', सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल

 माहे रमजान की शुरुआत हो चुकी है और अगले 30 दिनों तक मुस्लिम रोज अल्लाह की इबादत कर ईद का त्यौहार जोशो उल्लास के साथ मनाएंगे। लेकिन इस दौरान केवल मुस्लिम दुकानदारों से ही सामान खरीदने की अपील की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज।

भोपाल: पवित्र रमजान का महीना शुरू हो चुका है और शुरू हो चुकी है सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेजों की बाढ़, जिसमें मुस्लिमों से रमजान के दौरान सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील की जा रही है। गंगा जमुना तहजीब वाले शहर भोपाल के मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि यह गलत परंपरा है लेकिन वायरल मैसेज ने सूबे की सियासत को गरमा जरूर दिया है।

मोबाइल में मैसेज के जरिए ट्विटर पर पोस्ट के जरिए मुस्लिमों से सामान खरीदने की अपील हो रही है। इसमें कहा जा रहा है, ''मुस्लिम भाई बहन से इतनी ही गुजारिश करनी है की इफ्तार का सामान सिर्फ और सिर्फ अपने मुसलमान भाई से खरीदें। किसी हिंदू की दुकान या ठेले से गलती से भी इफ्तार का सामान ना खरीदें यह लोग आपको कुछ भी खिला सकते हैं नफरत में। रमजान इफ्तार की खरीदारी अपनों से ही करें अपना त्योहार अपनों से व्यवहार।''


सोशल मीडिया पर चल रहा कैंपेन

मुसलमान को मुसलमान से ही खरीदारी करने की सलाह देते ऐसे मैसेज और ट्वीट इन दोनों देश दुनिया में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बकायदा सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा एक कैंपेन चलाया जा रहा है जिसमें केवल मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील हो रही है। इंडिया टीवी ने भोपाल में ऐसे कुछ लोगों से मुलाकात की तो उन्होंने अपने मोबाइल पर आ रहे इस तरह के मैसेज तो दिखाए लेकिन साथ में यह भी कहा कि इस तरह के मैसेज पर वो ध्यान नहीं देंगे और जो लोग इस तरह के मैसेज भेज समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे लोग?

मोबाइल पर मैसेज के अलावा कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ऐसी ही बातें लिखी जा रही है। इबरार अहमद नाम से एक X यूजर ने अपने हैंडल पर लिखा है कि 'Assalamualaikum हम सबकी खुश नसीबी रमज़ान का मुबारक। महीना आ गया है। साथी को रमजान मुबारक खरीदारी देखभाल कर करें। ख़ास तौर पर उन लोगों से खरीदें जो आपकी खरीदारी से अपना रमजान और ईद खुशी के साथ मना सके। अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त रमज़ान की बरकत से हमारे गुनाह माफ फरमाये। आमीन।'


तन्वीर ने अपने हैंडल पर लिखा है, ''हिंदू के सभी मुस्लिम भाई बहनों को रमजान मुबारक। बस आप सभी करोड़ मुस्लिम भाई बहनों से इतनी गुजारिश करनी है की इफ्तार का सामान सिर्फ और सिर्फ अपने मुस्लिम भाई से खरीदे। किसी हिंदू की दुकान या ठेले से गलती से भी इफ्तार का सामान ना खरीदे यह लोग आपको कुछ भी खिला सकते हैं नफरत से।''


अली सोहराब ने लिखा, ''इस्तीनज़ा तो दूर की बात है, नजिस तो.... के बाद भी हाथ नहीं धोते इसलिए रमजान इफ्तार की खरीदारी अपनों से ही करें अपना त्योहार अपनों से।''



https://x.com/007AliSohrab/status/1895812319986532823


'हिंदू समाज बॉयकॉट करेगा तो हो जाएगी मुश्किल'

वहीं, इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जैसे मुस्लिम लोगों से अपील की जा रही है। मुसलमानों से सामान खरीदे। अगर हिंदू समाज आपका बॉयकॉट करेगा तो आपके लिए मुश्किल हो जाएगी।

कांग्रेस ने जताई चिंता

आपको बता दें कि पिछले साल दिवाली पर भी इसी तरह की अपील हिन्दुओं से की गई थी और तब अपना त्यौहार, अपनों के साथ हैशटैग जोड़ते हुए हिंदू दुकानदारों से ही दिवाली की खरीददारी करने की अपील हुई थी। अब रमजान पर इसी तरह की अपील होने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान देश में माहौल इतना खराब कर दिया गया है कि लोग अपने-अपने धर्मों से खरीददारी की बात कर रहे हैं।

बहरहाल, त्यौहार वैसे तो भाईचारे के साथ मनाये जाते हैं लेकिन इस तरह के मैसेज भेजकर लोगों को भड़काने की जो कोशिश हो रही है उसपर लगाम लगाई जानी चाहिए।


              आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...