छत पर हुई धड़धड़ाने की आवाज़, बरसने लगे पैकेट ही पैकेट, दौड़कर इकट्ठा हो गया मोहल्ला - 'हो क्या रहा है?'
हेलीकॉप्टर की आवाज़ सुनकर लोग इसे देखने के लिए अपना सिर ऊपर उठा ही लेते हैं. सोचिए अगर किसी घर की छत पर चॉपर आकर रुक जाए, तो मोहल्ले वालों का रिएक्शन क्या होगा.
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो रोज़ाना वायरल ही होते रहते हैं. इनमे से कुछ वीडियो देखकर तो हम आगे बढ़ जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर की छत पर चॉपर आकर सामान डिलीवर कर रहा है.
आमतौर पर देखा जाता है कि हेलीकॉप्टर की आवाज़ सुनकर लोग इसे देखने के लिए अपना सिर ऊपर उठा ही लेते हैं. सोचिए अगर किसी घर की छत पर चॉपर आकर रुक जाए, तो वहां पर मोहल्ले वालों का रिएक्शन क्या होगा. इससे जुड़ा एक वीडियो इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
सामान डिलीवर करने आया हेलीकॉप्टर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर की छत के ऊपर हेलीकॉप्टर लटका हुआ है. वो यहां पर आकर ऊपर से सामान के एक-एक पैकेट को नीचे गिरा रहा है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक ही जगह पर हवा में लटका हुआ वीडियो बंधे हुए बड़े-बड़े पैकेट नीचे गिरा रहा है. इनमें से कुछ बैग भी हैं तो कुछ लोगों को हाथ बढ़ाकर पकड़ने पड़ रहे हैं. ये नज़ारा किसी स्टंट जैसा लग रहा है, जिसे देखकर आसपास के लोग आश्चर्य में पड़े हुए हैं.
पूरा मोहल्ला डरा हुआ है!
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dankmememinati नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. 7 दिन पहले साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 16.2 मिलियन यानि 1.6 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है. लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है- इसके बाद पूरा मोहल्ला डरा हुआ है. वहीं कुछ यूज़र्स ने बताया कि ये बाढ़ के बाद भारतीय वायुसेना के चॉपर से मदद पहुंचाई जा रही है.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें