pub-4032623511138817 पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक, ने रात्रि में किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक, ने रात्रि में किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण



पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी पुलिसिंग करने, थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त करवाने, संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुक्रम में थानों में कार्यवाहियां की जा रही है।  दिनांक 22.03.25 को रात्रि में ग्राउंड पुलिसिंग जानने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद् पाटीदार,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल द्वारा शहर एवं ग्रामीण के थाना कोतवाली शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग निंबोला, शाहपुर, नेपानगर थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


अधिकारियों द्वारा दिए आवश्यक प्रमुख निर्देश

  1. लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।
  2. थाना एचसीएम एवं मुंशी को  समस्त रजिस्टर्स को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।
  3. चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु हॉट स्पॉट चिन्हित कर वहां प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने, एवं थाने के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर रखने हेतु निर्देश दिए |
  4. थाना के परिसर एवं हवालात मालखाना को चेक किया गया |
  5. बिना कारण के किसी भी व्यक्ति को थाने पर न बिठाया जाए यदि किसी अपराध में पूछताछ के लिए लाया जाए या गिरफ्तार किया जाता हैं | तो उसकी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
  6. HCM द्वारा 6-6 घंटे की ड्यूटी मुलजिम सुरक्षा में लगाई जाए।
  7.  हवालात में किसी भी प्रकार से रस्सी,गमछा, धारदार चीज, फिनायल, बाल्टी आदि ना रखी जाए।
  8. आरोपी को रात में ओढ़ने के लिए फटे पुराने कंबल ना दिए जाएं।
  9.  गुटके तंबाकू पाउच कोई भी ऐसी वस्तुएं हवालात में न दी जाए।
  10. आरोपी बीमार होने पर तत्काल उपचार कराए जिसकी रोजनामचा रिपोर्ट भी दर्ज की जाए।
  11. थाना प्रभारी एवं स्टाफ को कस्टोडियल डेथ के विषय को गंभीरता से लेकर आरोपियों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।


      आप देख रहे है 👇





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...