सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलयुगी मां! फोन पर बात करते हुए बच्चे को पार्क में भूली मां, अंजान शख्स ने चिल्ला-चिल्ला कर दिलाया याद

 कॉल कितना भी जरूरी क्यों न हो? लेकिन एक बच्चे की जान से बढ़कर नहीं होता है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक क्लिप में ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जिसे देखने के बाद यूजर्स काफी ज्यादा भड़क उठे है और कमेंट सेक्शन में जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

अगर फोन इंसान का अच्छा दोस्त है, तो इसी के चलते कई बार लोग लापरवाही भी कर जाते हैं। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है, जब एक महिला कॉल पर बात करते हुए अपने बच्चे को ही पार्क में छोड़ आती है। फिर क्लिप में आगे जो होता है, वह अगर नहीं होता तो महिला को अपनी गलती की लंबे समय तक एहसास होता है।


इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स भी जहां एक तरफ महिला को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। वह लोग उस शख्स की भी सराहाना कर रहे हैं, जिसने महिला की लापरवाही को कोई बड़ी घटना नहीं बनने दिया है। कमेंट सेक्शन में इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

महिला की लापरवाही…

इस वीडियो में एक महिला को फोन पर बात करते हुए सड़क पर पैदल जाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रही कि फोन के चक्कर में महिला अपने बच्चे को पार्क में ही भूल आई थी, वो तो भला हो एक शख्स का जिसकी नजर उस बच्चे पर पड़ गई। फिर उस बंदे ने बच्चे को गोद में लेकर महिला के पीछे भागना शुरू किया और ‘ओ मैडम, अरे रूको’ बोलकर उसे रोकने की कोशिश की। 

लेकिन इस दौरान भी महिला फोन पर ही बिजी थी। ऐसे में शख्स जब चिल्ला-चिल्लाकर उसे बुलाता है, तो वह पलटकर दौड़ती हुई आती है और अपने बच्चे को गोद में ले लेती है। फिर शख्स उससे पूछता है कि ‘आपका ही बच्चा है?’ जिसके जवाब में वह ‘हां’ बोलती है। इसके बाद शख्स, महिला को बच्चे का ध्यान रखने की सलाह देकर वहां से निकल जाता है। इसी के साथ यह क्लिप खत्म हो जाती है।

https://www.instagram.com/lawmemesociety?igsh=aHYyeWJxdWtjZDR3


Instagram पर इस Reel को @lawmemesociety नाम के हैंडल ने पोस्ट करते हुए लिखा- फोन पर बात करते हुए मां पार्क में बच्चे को भूल गई, अजनबी ने दी सूचना। इस Reel को खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से अधिक व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर पचासों कमेंट्स भी आए हैं।


यूजर्स महिला की अपने बच्चे के प्रति दिखाई लापरवाही से खासा नाराज है और कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा- ये तो अलग ही लेवल का फोन का एडिक्शन (लत) है। दूसरे यूजर ने कहा कि उस महिला ने शख्स को शुक्रिया तक नहीं बोला। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये तो फोन के लत की सीमा भी पार कर गई।

चौथे यूजर ने कहा कि और ये मां बनेंगी, मां जन्म देने से नहीं होती है, मां का दरजा भगवान से भी ऊपर होता है। खतरा आने के पहले भगवान से पहले मां को पता चल जाता है और ये मां फोन के चक्कर में अपने बच्चे को ही भूल गई।


         आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...