सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, बुरहानपुर: पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।


प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर: पत्रकारों के कल्याण हेतु समर्पित जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, बुरहानपुर ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन की भावी दिशा पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को पत्रकारिता क़े पितृ पुरुष स्वर्गीय माखनलाल दादा की जयंती के अवसर पर नेपानगर में एक आयोजन किया जाएगा।

 इसी कार्यक्रम के दौरान नेपानगर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, जिससे स्थानीय पत्रकारों को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। साथ ही, उत्कृष्ठ कार्य करने वालो का सम्मान भी इस अवसर पर किया जाएगा, जिससे उनकी मेहनत और समर्पण को प्रोत्साहन मिले।

इस बैठक में नेपानगर, शाहपुर, खकनार, धूलकोट और बुरहानपुर के पत्रकार साथियो ने भाग लिया। इस दौरान ट्रस्ट क़े संरक्षक महेश मावले, संदीप परोहा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश दुनगे, उपाध्यक्ष गोपाल देवकर, प्रदेश सचिव राजू सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष मौसिम तड़वी, जिला उपाध्यक्ष सोनू सोहेल, सुमित यादव, सूरज सिंह बैस, रोहित यादव, धनराज पाटिल,करन इंगले, राजेन्द्र मसाने, मोहम्मद हुसैन खोकर, अश्विन तिवारी, रविन्द्र पाटील, विक्रम करोसिया, नवीन आड़े, नगीन महाजन, दुर्गेश पाठक, प्रकाश जाधव, महेंद्र मालवीय, हिफाजत अली, केतन शर्मा, शुभम पवार, अफजल अंसारी, वसीर अहमद , रेहान खान, सोहेल अहमद, आदि शामिल थे।

इस दौरान सभी साथियो ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और ट्रस्ट को प्रदेश में सशक्त रूप से स्थापित करने के लिए रणनीतियाँ सुझाईं।

जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, बुरहानपुर निरंतर पत्रकारों के हित में कार्यरत है और इस प्रकार की बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहा है।


   आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...